Posts

Showing posts with the label National

दबाना था हाथी का बटन, गलती से कमल दब गया, फिर काट दी उंगली…

Image
नई दिल्ली: यूपी के बुलंदशहर में बृहस्पतिवार को दूसरे चरण का मतदान हुआ. जहां एक सपा-बसपा गठबंधन समर्थक ने गलती से कमल का बटन दबा दिया. समर्थक हाथी के चुनाव चिन्ह वाला बटन दबाना चाहता था, लेकिन गलती से उसने कमल के फूला वाला बटन दबा दिया. घर पहुंचकर यह समर्थक इस कदर परेशान हुआ कि उसने अपने आप को सजा दे डाली. यह भी पढ़ें- ये हैं कानपुर के शक्ति भार्गव जिन्होंने जीवीएल नरसिम्‍हा राव पर जूता फेंका, मां ने कही बड़ी बात मतदाता ने जिस उंगली से गलती से कमल का बटन दबाया था. उसने उसी उंगली को काट दिया. युवक बुलंदशहर के शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के अब्दुल्लापुर हलासन का रहने वाला है. युवक का नाम मनोज वर्मा है. मनोज किसी भी तरह के राजनीतिक दल से नहीं जुड़ा है. बुलंदशहर से सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी योगेश वर्मा को बसपा ने टिकट दिया था. वहीं भाजपा ने भोला सिंह को मैदान में उतारा था. आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के दूसरे चरण का मतदान बृहस्पतिवार को संपन्न हुआ. दूसरे चरण के चुनाव में 12 राज्यों की 95 सीटों पर मतदान हुआ. हालांकि पहले 97 सीटों पर मतदान होना था. लेकिन वेल्...

PPF से बेहतर है EPF का रिटर्न, जानिए कैसे बढ़ा सकते हैं इसमें निवेश

Image
पब्लिक प्रोविडेंट फंड निवेश के साथ-साथ टैक्स सेविंग का भी एक प्रचलित माध्यम है। इसकी ब्याज दरें सरकार द्वारा हर तिमाही तय की जाती है। यह लघु बचत योजना उन लोगों के लिए ज्यादा उपयुक्त है जो नौकरीपेशा नहीं हैं। PPF लंबी अवधि में मोटा फंट जुटाने का एक अच्छा जरिया है। इसी प्रकार जो नौकरीपेशा हैं उनके वेतन से हर महीने एंप्लॉई प्रोविडेंट फंड में एक खास राशि जमा की जाती है। अगर नौकरीपेशा व्यक्ति चाहें तो वह इनकम टैक्से बचाने के साथ-साथ पीपीएफ की तुलना में ज्यादा रिटर्न भी अर्जित कर सकते हैं। किन्हें मिलती है EPF की सुविधा? जिस कंपनी या फर्म में 20 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं उन्हें EPF स्कीम में शामिल किया जाता है। इसका सीधा सा मतलब है कि इसका फायदा सिर्फ नौकरी करने वाले लोगों को मिलता है। है। EPF में जितनी रकम कर्मचारी की तरफ से डाली जाता है उतनी ही राशि नियोक्ता की तरफ से भी जमा करवाई जाती है। पोस्ट ऑफिस और बैंकों में खुलता है PPF का खाता:  आप चुनिंदा बैंकों और पोस्ट ऑफिस में अपना PPF खाता खुलवा सकते हैं। PPF खाते में आपको न्यूनतम 500 रुपये साल में जमा करवाने होते हैं। इस खाते में आपके...

PM Modi के 'हमशक्ल' उम्मीदवार को चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस, जानिये क्यों...?

Image
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'हमशक्ल' कहे जाने वाले और राजधानी लखनऊ से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर लोकसभा चुनाव लड़ रहे अभिनंदन पाठक को चुनाव आयोग ने 'एक वोट, एक नोट' की टिप्पणी करने के आरोप में नोटिस भेजा है. पाठक ने शुक्रवार को नामांकन दाखिल करने के बाद संवाददाताओं से कहा था कि 'एक वोट, एक नोट' उनका चुनावी नारा होगा.  शुक्रवार शाम को जारी इस नोटिस में जिला निर्वाचन अधिकारी कौशलराज शर्मा ने बताया कि पाठक के इस बयान के पीछे वोट के लिए मतदाताओं को लालच देने की मंशा नजर आती है. लिहाजा, यह चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन प्रतीत होता है. उन्होंने कहा कि पाठक को जवाब दाखिल करने के लिए 24 घंटों का समय दिया गया है. अगर जवाब नहीं मिला, तो उनके खिलाफ सुसंगत धारा में मुकदमा दर्ज किया जायेगा. गौरतलब है कि लखनऊ सीट पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह को टक्कर देने आये पाठक ने वाराणसी सीट से भी नामांकन की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि वह आगामी 26 अप्रैल को वाराणसी से पर्चा दाखिल करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी की तरह दिखने और उन्हीं की तरह आधी बांह का कुर्ता और पायजामा पहनने वाले पाठक ने कहा क...

BJP Candidate List: BJP ने जारी की 6 उम्मीदवारों की लिस्ट, केंद्रीय मंत्री के बेटे को हिसार से मिला टिकट

Image
BJP Candidate List:  बीजेपी ने  लोकसभा चुनाव (Loksabha Elections 2019)  के लिए रविवार को 6 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी। पार्टी ने अपनी लिस्ट में केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह के बेटे बृजेन्द्र सिंह को हरियाणा के हिसार से टिकट दिया है। बीजेपी की इस लिस्ट में हरियाणा, एमपी और राजस्थान के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। वहीं, बंगाल की उलुबेरिया पूर्बा विधानसभा उपचुनाव की सीट पर भी उम्मीदवार की घोषणा की गई है। इस लिस्ट में हरियाणा के रोहतक से अरविंद शर्मा को टिकट दिया गया है। मध्य प्रदेश के खजुराहो से बिष्णु दत्त शर्मा, रतलाम से जीएस दामोर, धार से चत्तर सिंह दरबार और राजस्थान के दौसा से जसकौर मीणा को टिकट दिया गया है। वहीं, बंगाल की उपचुनाव वालीसीट पर प्रतुष कुमार मोंडाल को उम्मीदवार बनाया गया है। इससे पहले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनावों के लिए 16 और प्रत्याशियों की सूची रविवार को जारी की थी। बसपा की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक सुल्तानपुर से चंद्रभद्र सिंह को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है जबकि प्रतापगढ़ से अशोक कुमार त्रिपाठी ...

प्रधानमंत्री को ‘चोर’ कहने पर राहुल के खिलाफ चुनाव आयोग के पास गई भाजपा

Image
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बार-बार ‘चोर’ कहे जाने पर कार्रवाई की मांग लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शुक्रवार को चुनाव आयोग के पास पहुंची। केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और मुख्तार अब्बास नकवी के साथ भाजपा का प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग के अधिकारियों से मिला। भाजपा का आरोप है कि चुनाव आयोग ने इस मसले पर गांधी के खिलाफ उनकी पूर्व शिकायतों को नजरंदाज कर दिया। सीतारमण ने संवाददाताओं से कहा, “कांग्रेस अध्यक्ष अपशब्दों और गलत बयानों का इस्तेमाल कर रहे हैं। राफेल मामले में सर्वोच्च न्यायालय के दिसंबर के आदेश के बावजूद वह बिना किसी सबूत के बार-बार प्रधानमंत्री को ‘चोर’ कह रहे हैं, जबकि वह सर्वोच्च न्यायालय का भी नाम ले रहे हैं।” उन्होंने कहा, “हमने चुनाव आयोग से शिकायत की है कि न तो सर्वोच्च न्यायालय ने और न ही नियंत्रक व महालेखापरीक्षक (कैग) इस तरह की कोई बात कही है। लेकिन चुनाव आयोग ने इसे संज्ञान में नहीं लिया। इसने अलग तरह से देखा।” भाजपा नेता ने सवालिया लहजे में कहा, “चुनाव के दौरान अगर वह ऐसी भाषा का प्रयोग करते हैं जो सच नहीं है तो क्या चुनाव आयोग इ...

‘इस’ फेमस एक्ट्रेस को हुआ राहुल गाँधी से प्यार ,रखा नवरात्र में उपवास , इंतजार में किया अपनी बिकिनी तस्वीरें शेयर

Image
महिका शर्मा एक भारतीय टीवी की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल हैं। वह अपने बेबाक अंदाज़ और अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है। इस नवरात्र में भी वह चर्चा का विषय बन चुकी है। उन्होंने कांग्रेस की जीत के लिए नवरात्र का व्रत रखा है। इसके साथ ही अपने इंस्ट्राग्राम अंकाउट पर राहुल गांधी के प्रति अपने प्यार का इजहार किया है. View this post on Instagram Why I'm in love with him because he makes people laugh and enjoy his crazy talks at times.. And that's what a king need to do.. प्रत्येक चेहरे पर मुस्कान एक राजा की जिम्मेदारी है! #loveinair #vote #meradeshmerimaa #rahulgandhi @rahulgandhi A post shared by Mahika (@memahikasharma) on Apr 11, 2019 at 3:01am PDT उन्होंने अपने इंस्ट्राग्राम अकाउंट पर लिखा है कि, ‘वह चैत्र नवरात्र में मां दुर्गा को खुश करने के लिए व्रत रख रही है ताकि लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी की जीत हो’ ,माहिका शर्मा ने कैप्शन के साथ राहुल गांधी की एक तस्वीर भी डाली है जिसमे उन्होंने लिखा है कि, ‘वह उनसे प्यार करती हैं क्योंकि वह अपनी पागल बातों से लोगों ...

लोकसभा चुनाव 2019: हाथी का बटन दबाने पर 'कमल' को वोट के आरोप, जानिए क्या बोले बिजनौर के सेक्टर मजिस्ट्रेट

Image
केन्द्र शासित राज्यों समेत देशभर के 20 राज्य की 91 लोकसभा सीटों पर गुरूवार को वोटिंग हो रही है। इस बीच देशभर से ईवीएम में खराबी की खबर सामने आ रही है। उधर, उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों से ऐसे आरोप लग रहे थे कि हाथी के बटन को दबाने पर 'कमल' को वोट जा रहे हैं।   लेकिन, उत्तर प्रदेश के बिजनौर के सेक्टर मजिस्ट्रेट राकेश कुमार ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोक पलिंग के दौरान ऐसी कुछ बातें सामने आयी थी, इसलिए पूरे सेट को ही बदल दिया गया। कैराना लोकसभा में हंगामा उधर, कैराना लोकसभा की थानाभवन विस क्षेत्र में कस्बा स्थित लाला लाजपत राय कन्या इंटर कालेज बूथ संख्या 138 में ईवीएम में खराबी की खबर आई है। मतदाताओं का आरोप है कि कोई भी बटन दबाओ, एक निर्दलीय प्रत्याशी को जा रहा हर वोट। लोगों का आरोप है कि वीवी पैट की पर्ची से हुआ खुलासा है। इसके बाद मतदाताओं ने किया हंगामा, मतदान रुकवाया। मामले में पीठीसीन अधिकारी ने कहा तकनीकि खराबी के कारण ऐसा हो रहा है। नंदू माजरा मे...

पीएम मोदी की बायोपिक पर 15 अप्रैल को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

Image
 सुप्रीम कोर्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर बनी फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' की रिलीज पर चुनाव आयोग के रोक लगाने के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर 15 अप्रैल को सुनवाई करेगा. प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि बायोपिक के निर्माताओं की ओर से दायर याचिका पर सोमवार को सुनवाई की जायेगी. चुनाव पैनल ने बुधवार को इस बायोपिक के प्रदर्शन पर रोक लगा दी थी. आयोग ने कहा चुनावों के समय कोई ऐसी फिल्म जो किसी राजनीतिक हस्ती या व्यक्ति के उद्देश्यों की पूर्ति करती हो, उसे इलेक्ट्रानिक मीडिया में प्रदर्शित नहीं किया जा सकता. शीर्ष अदालत ने मंगलवार को कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की याचिका का निपटारा करते हुये कहा था कि निर्वाचन आयोग ही बायोपिक की रिलीज को तय करने का सही मंच है. इस याचिका में फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की गई थी. Makers of biopic 'PM Narendra Modi' move the Supreme Court against the stalling of the film's release. Supreme Court agrees to hear the case on April 15. pic.twitter.com/QWh6CnPOlb — ANI (@ANI) April 12, 2019

एक शहीद सैनिक, जो आज भी देश की सेवा में है!

Image
भारतीय पुलिस हो या सेना, इन जैसे सतर्क और बेहद संजीदा अमले में अंधविश्वास की कोई जगह नहीं होती. लेकिन ये कहानी है भारतीय सेना के विश्वास की, जो वास्तविक होकर भी अविश्वसनीय है. एक सैनिक है, जो मरणोपरांत भी अपना काम पूरी मुस्तैदी और निष्ठा से कर रहा है. मरने के बाद भी वो सेना में कार्यरत है और उसकी पदोन्नति भी होती है. हैरान करने वाली ये दास्तान है बाबा हरभजन सिंह की. 30 अगस्त 1946 को जन्मे बाबा हरभजन सिंह, 9 फरवरी 1966 को भारतीय सेना के पंजाब रेजिमेंट में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे. 1968 में वो 23वें पंजाब रेजिमेंट के साथ पूर्वी सिक्किम में सेवारत थे. 4 अक्टूबर 1968 को खच्चरों का काफिला ले जाते वक्त पूर्वी सिक्किम के नाथू ला पास के पास उनका पांव फिसल गया और घाटी में गिरने से उनकी मृत्यु हो गई. पानी का तेज बहाव उनके शरीर को बहाकर 2 किलोमीटर दूर ले गया. कहा जाता है कि उन्होंने अपने साथी सैनिक के सपने में आकर अपने शरीर के बारे में जानकारी दी. खोजबीन करने पर तीन दिन बाद भारतीय सेना को बाबा हरभजन सिंह का पार्थिव शरीर उसी जगह मिल गया. कहा जाता है कि सपने में ही उन्होंने इच्छा जाहिर की थी कि...

बचपन का था सपना इसलिए पॉपकॉर्न बेचने वाले पाकिस्तानी ने खुद प्लेन बनाकर उड़ाया

Image
इस्लामाबाद।  पाकिस्तान में पॉपकॉर्न बेचने वाले एक व्यक्ति ने एक छोटा सा प्लेन बनाया है। इस प्लेन को उड़ाने के लिए 30 वर्षीय मुहम्मद फयाज अब पाकिस्तानी नागरिक उड्डयन मंत्रालय (सीएए) की इजाजत का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि 31 मार्च को ही फयाज ने अपने द्वारा बनाये गए प्लेन का सफलतापूर्वक ट्रायल कर लिया था  लेकिन सीएए की अनुमति नहीं होने के चलते पुलिस ने उन्हें रोक दिया और प्लेन को भी जब्त कर लिया। हालांकि, बाद में चार अप्रैल को उन्हें उनका प्लेन लौटा दिया गया। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने फयाज के कौशल और जज्बे की खूब सराहना की है। इसके साथ उन्हें प्लेन ठीक तरह से बनाकर उड़ाने में सभी जरूरी सहायता देने की भी बात कही है।  सिर्फ 90 हजार में बनाया प्लेन पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में रहने वाले फयाज ने बचपन में ही एयरफोर्स पायलट बनने और हवाई जहाज उड़ाने का सपना देखा था लेकिन गरीबी के कारण उन्हें हाईस्कूल की पढ़ाई भी छोड़नी पड़ी। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, प्लेन को तैयार करने के लिए उन्होंने अपनी जमीन तक बेच दी और बैंक से कर्ज भी लिया। प्लेन को बनाने में कुल 90 हजार का खर्चा आया है। बत...