Posts

Showing posts with the label Giridih

गिरिडीह : बीएड और डीएलएड कॉलेज के प्रशिक्षुओं ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान, दिलायी शपथ

Image
गिरिडीह :  स्कॉलर बीएड और डीएलएड कॉलेज गिरिडीह के प्रशिक्षुओं ने बुधवार को गिरिडीह स्थित मोतिलेदा में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने नुक्कड़ नाटक और रैली निकाल सबों से मतदान करने की अपील की. नाटक के जरिए यह बताया गया कि हम अपनी मनचाही सरकार केवल अपने वोट देने के अधिकार से ही चुन सकते हैं. इसलिये एक एक वोट की क्या कीमत होती है, यह  नाटक के माध्यम से बताया गया. कॉलेज की प्राचार्या शालिनी खोवाला ने भी अभियान में अपना योगदान दिया और वोट देने के लिए शपथ ली व अन्य को भी शपथ दिलवायी. कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्या डॉ शालिनी खोवाला, डीएलएड प्रभारी हरदीप कौर, डॉ आनंद मोय के साथ कॉलेज के सहायक व्याख्याताओं ने भी अपनी उपस्थिति के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया साथ ही कॉलेज कार्यालय अधीक्षक प्रदीप सिन्हा एवं अन्य ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. Join Our Whatsapp Group For Daily News Updates

गिरिडीह: पांच ने किया नामंकन

Image
गिरिडीह :आम लोकसभा चुनाव 2019 के 05-कोडरमा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिये मंगलवार को पांच अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। उनमें भारतीय जनता पार्टी से अन्नपूर्णा देवी , राष्ट्रीय जनसंघर्ष स्वराज पार्टी से अजय कृष्ण,कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया ( मार्क्सिस्ट – लेनिनिस्ट ) ( लिबरेशन ) पार्टी से मुस्तकीम अंसारी , बहुजन समाज पार्टी से सरफराज अहमद एवं हिंदुस्तान निर्माण दल से टुकलाल नायक ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया।लोकसभा निर्वाचन में नामांकन कराने हेतु मंगलवार को पांच नामांकन प्रपत्र की भी खरीदारी हुई है। उनमें गिरिडीह पिंडरसोत से मो महबूब आलम , गिरिडीह घंघरी से फलजीत महतो , गिरिडीह सिंहपुर से प्रदीप तुरी , कोडरमा डुमरी से व्यास कुमार एवं गिरिडीह सुरही से रामेश्वर प्रसाद यादव ने प्रपत्र की खरीदारी की है।

हजारीबाग से कांग्रेस ने गोपाल साहू को दिया टिकट

Image
रांची : कांग्रेस ने पार्टी के कोषाध्यक्ष रहे गोपाल साहू को हजारीबाग से उम्मीदवार बनाया है़  कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक ने श्री साहू के नाम की घोषणा की है़  श्री साहू का मुकाबला भाजपा के जयंत सिन्हा व सीपीआइ के भुवनेश्वर प्रसाद मेहता से होगा. गिरिडीह : बाबूलाल मरांडी ने किया नामांकन गिरिडीह : कोडरमा संसदीय क्षेत्र से सोमवार को झाविमो प्रत्याशी बाबूलाल मरांडी ने पर्चा दाखिल किया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी राजेश कुमार पाठक के कक्ष में सुबह 11.30 बजे उनका नामांकन लिया गया. मौके पर उनके साथ नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय कुमार, सुबोधकांत सहाय थे. 

साथ नक्सलियों की मुठभेड़, तीन आतंकी ढेर, एक जवान शहीद

Image
गिरिडीह :  झारखंड के उग्रवाद प्रभावित जिला गिरिडीह में लोकसभा चुनावों से पहले मुठभेड़ में तीन माओवादी मारे गये. इस दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान भी शहीद हो गया. भेलवा घाटी में सोमवार की सुबह हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने तीन नक्सलियों के शव बरामद किये हैं. इनके पास से एक एके-47 राइफल, तीन मैगजीन और चार पाइप बम बरामद हुए हैं. बताया जाता है कि सीआरपीएफ की 7 बटालियन के जवान भेलवा घाटी के देवरी इलाके में घरपहरी जंगल में सर्च ऑपरेशन पर निकले थे. इसी दौरान नक्सलियों से उनकी मुठभेड़ हो गयी. दोनों ओर से हुई भीषण गोलीबारी में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया.