Special Classes for New Couples: ताकि शादी का लड्डू भी खा लें और पछताना भी न पड़े
शादी का लड्डू जो खाये सो पछताये, जो ना खाये वो भी पछताये। वैवाहिक जीवन में बंधे लोगों के बीच यह बहुत ही आम कहावत है। हालांकि एक प्रयास ऐसा भी हो रहा है कि शादी का लड्डू खाएं तो पछताना न पड़े। यह संभव हो रहा है वर-वधु के लिए स्पेशल क्लास से। कैथोलिक चर्च की ओर से ऐसी विशेष कक्षाएं चलाई जाती हैैं। शादी के बंधन में बंधने को तैयार लोगों को दांपत्य जीवन की बारीकियां सिखाई जाती हैैं। शादी के बाद आपसी समन्वय, अपने पार्टनर के प्रति एक दूसरे के प्रति समझ, एक दूसरे की पसंद-नापसंद, विचार आदि में सामंजस्य बिठाई जाए इसके बारे में बताया जाता है। चर्च के इस प्रयास का असर भी पड़ता है। रांची के पुरुलिया रोड स्थित संत मरिया गिरजाघर में साल में दो बार अप्रैल और अक्टूबर-नवंबर माह में सप्ताह भर की कक्षाएं चलती हैैं। यह किसी सर्टिफिकेट कोर्स की ही तरह होता है। शुल्क के साथ रजिस्ट्रेशन फार्म भरे जाते हैं। पुरोहित जोड़ों को एक सप्ताह की ट्रेंनिंग दी जाती है। क्लास समाप्त होने के बाद पुरोहित सर्टिफिकेट भी प्रदान करते हैैं। स्पेशल क्लास चलानेवाले प्रफुल्ल तिग्गा बताते हैैं कि शादी से पहले जोड़े को हर हाल में ये...