पलामू चतरा व लोहरदगा में भाजपा उम्मीदवार संपत्ति मामले में महागठबंधन से तिगुना आगे
झारखंड में पहले चरण की तीनों लोकसभा सीटों के भाजपा उम्मीदवार संपत्ति में महागठबंधन के उम्मीदवारों से तिगुना आगे हैं। चतरा, लोहरदगा और पलामू के भाजपा उम्मीदवारों की कुल घोषित संपत्ति 24 करोड़ 95 लाख रुपए है। जबकि इन तीन सीटों पर महागठबंधन के उम्मीदवारों की कुल चल-अचल संपत्ति महज सात करोड़ 49 लाख रुपए की है। इसका खुलासा इन उम्मीदवारों की ओर से नामांकन दाखिल करते समय शपथ-पत्र में दिए गए ब्योरे से होता है। इनमें प्रत्याशियों की पत्नियों की संपत्ति की घोषणा भी शामिल है। पहले चरण के चुनावी रण में भाग्य आजमा रहे कुल 59 उम्मीदवारों में 20 करोड़पति हैं। चतरा के तीनों और पलामू के दोनों प्रमुख उम्मीदवार इस क्लब के सदस्य हैं। लोहरदगा से भाजपा उम्मीदवार और केंद्रीय राज्य मंत्री सुदर्शन भगत की संपत्ति ही करोड़ को आंकड़े को नहीं छू पायी है। चतरा से भाजपा उम्मीदवार सुनील सिंह की अकेले 21 करोड़ 99 लाख की संपत्ति हैं। उनकी पत्नी के पास 72 लाख की घोषित संपत्ति है। यह दंपति चतरा, लोहरदगा और पलामू के प्रत्याशियों में सबसे धनवान है। दूसरे नंबर पर सबसे धनवान प्रत्याशी चतरा से राजद के सुभाष यादव हैं। इनके पास...