Posts

Showing posts with the label Daily Update

बिजली विभाग ने खोला कॉल सेंटर, कल से मिलेगी सूचना

Image
आपके मुहल्ले में कटी हुई बिजली कब तक आएगी... बारिश के बाद बिजली क्यों गुल हो गई है, ऐसी सभी जानकारियों के लिए अब लोगों को भटकना नहीं होगा। धनबाद में बिजली विभाग पहली बार कॉल सेंटर खोल रहा है। यह कॉल सेंटर शनिवार से काम करना शुरू कर देगा। बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता एसबी तिवारी ने बताया कि गर्मी में आए दिन समस्याएं आने लगती हैं। बिजली संकट या खराबी की जानकारी के लिए अब सीधे कॉल सेंटर में फोन लगा कर लोग जानकारी ले सकेंगे। कॉल सेंटर के दो नंबर जारी किए गए हैं। शनिवार से 24 घंटे इससे सूचनाएं मिलेंगी। इसमें बिजली कटने से लेकर इसके वापस आने की सूचना लोगों को मिल सकेगी। कॉल सेंटर के लिए तीन अलग-अलग शिफ्ट में कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है, जो सुबह छह बजे से ही काम करेंगे। जोड़ापोखर में कॉल सेंटर काम करेगा। कहां-कहां के सबस्टेशन की मिलेगी जानकारी पीएमसीएच, धैया, हीरापुर, पॉलीटेक्निक, भूली, गोधर, जोड़ाफाटक और पुटकी सबस्टेशन से जुड़े इलाकों के लोगों को बिजली से संबंधित सभी सूचनाएं यहां मिल सकेंगी।

झामुमो राज्य स्तरीय समन्वय समिति की हुई बैठक

Image
रांची:   झारखंड में महागठबंधन की राज्य स्तरीय समन्वय समिति की घोषणा के साथ ही समिति ने अपना चुनावी अभियान तेज करना प्रारंभ कर दिया है। महागठबंधन की यह समन्वय समिति लोकसभा चुनाव को लेकर 18 अप्रैल को सुबह ही प्रमुख चारों दलों कांग्रेस, झामुमो, झाविमो व राजद के मनोनीत सदस्यों का जुटान झामुमो के प्रवक्ता विनोद पांडेय के आवास स्थिति वार रूम में गुरुवार को हुआ। वार रूम में आयोजित महागठबंधन के इस राज्य स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में कई निर्णय हुए। राज्य स्तरीय समन्वय समिति की तरह गठबंधन दलों के बीच ऐसा ही सामंजस्य राज्य स्तर के अलावा जिला, प्रखंड, पंचायत व बूथ स्तर तक स्थापित हो, इस पर चर्चा हुई। समिति ने जिला से लेकर बूथ स्तर तक ऐसी ही समन्वय समिति गठित करने की बात कही। साथ ही महागठबंधन के प्रमुख व वरिष्ठ नेताओं की उपयोगिता व मांग के हिसाब से सभी क्षेत्रों में सभा कराना भी सुनिश्चित हुआ। झामुमो प्रवक्ता विनोद पांडेय ने कहा कि बैठक में और कई एजेंडे तय हुए तो कई चुनावी रणनीति पर भी गहन चर्चा हुई। भाजपा को कैसे चुनावी मैदान में पटकनी दी जा सके और महागठबंधन राज्य के सभी 14 सीटों पर परचम लहर...

ट्रैफिक जवान को झरिया के युवकों ने पीटा, गिरफ्तार

Image
बैंक मोड़ जेपी चौक पर ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक जवान नेपाल कुमार यादव की झरिया के दो युवकों ने पिटाई कर दी। गुरुवार की दोपहर मामूली बात को लेकर शुरू हुई बकझक के बाद चौथाई कुल्ही निवासी सद्दाम और बाबू ने मिल कर नेपाल के साथ मारपीट की। मौके से पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। उनके खिलाफ बैंक मोड़ थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। नेपाल ने थाने में दिए बयान में बताया कि वे जेपी चौक पर ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान सद्दाम और बाबू बाइक से वहां पहुंचे। बाइक के बीच में कोई ऑटो पार्ट्स रखा हुआ था, जो नेपाल की शर्ट में फंस गया। बाइक के साथ नेपाल भी आगे बढ़ने लगे। जब बाइक रुकी तो जवान दोनों पर बरस पड़ा, इस पर सद्दाम और बाबू भड़क गए। आरोप है कि दोनों युवकों ने नेपाल से कहा- ‘क्या हो गया, जान तो नहीं गई ना। तनातनी के बीच ट्रैफिक जवान को भी गुस्सा आ गया। बाइक थाने में लगाने को कहा तो दोनों गाली-गलौज पर उतारू हो गए। नेपाल ने बताया कि दोनों ने मिल कर उसके साथ मारपीट की। यह नजारा देख वहां भीड़ जुट गई। पुलिस भी पहुंची और दोनों को पकड़ कर बैंक मोड़ थाने ले जाया गया। जवान का मेडिकल कराया गया। घटना की जानक...

पैसे लेकर पीएम आवास नहीं बनाने वालों पर होगी एफआईआर

Image
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नगर निगम से राशि लेकर घर नहीं बनाने वालों पर अब एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। नगर आयुक्त ने ऐसे 100 लोगों की सूची तैयार की है, जिन्होंने पैसे लेकर घर निर्माण नहीं किया है। ऐसे लोगों की सूची भी सार्वजनिक की गई है। नगर आयुक्त चंद्रमोहन कश्यप ने बताया कि कई लोगों ने दो किस्त लेकर उतना काम पूरा नहीं किया है, जितना करना था। सात दिन के अंदर काम शुरू कर उसकी तस्वीर नगर निगम में जमा करने का निर्देश दिया गया है। सात दिन बाद उनके ऊपर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। पीएम आवास योजना के तहत नगर निगम की ओर से लाभुकों को 2.25 लाख रुपए दिए जाते हैं। पहली किस्त के रूप में 45 हजार रुपए दिए जाते हैं। उसके बाद धीरे-धीरे चार किस्तों में पूरी राशि का भुगतान होता है।

शास्त्रीनगर की महिलाओं ने पानी के लिए किया प्रदर्शन

Image
शहर में अनयिमित जलापूर्ति से महिलाएं भी परेशान हैं। बैंक मोड़ इलाके के धोवाटांड़ शास्त्रीनगर की महिलाओं ने जलसंकट को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने कहा कि चुनाव के समय तो नेता वोट मांगने आ जाते हैं लेकिन हम वर्षों से पानी की समस्या झेल रहे, इसे देखने की फुर्सत किसी को नहीं है। वार्ड नंबर 33 के शास्त्रीनगर इलाके में तीन दिन में एक बार पानी आता है। मुहल्ले का एकमात्र चापानल भी एक साल से खराब है। मुहल्ले में रहने वाली नम्रता गुप्ता ने कहा कि पार्षद से लेकर सांसद तक हमने गुहार लगाई है लेकिन पानी समस्या का कोई हल नहीं है। गर्मी में पानी के लिए हम तरस रहे हैं। समस्या के समाधान के लिए आजतक सरकारी प्रयास नहीं किया गया। महिलाओं ने एकजुट होकर कहा कि पहले पानी समस्या का करें निदान, तब हम महिलाएं करेंगी मतदान। शहर के पॉश इलाके में जल संकट झेल रहे लोगों का गुस्सा धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। पीएचईडी द्वारा यहां जलापूर्ति की जाती है।

एटीएम कार्ड का क्लोन बना कर 60 हजार निकाले

Image
लोहारकुल्ही सरायढेला के श्रवण कुमार के अकाउंट से साइबर अपराधियों ने 60 हजार रुपए उड़ा लिए। श्रवण की सरायढेला में ही सैलून की दुकान है। उसने साइबर थाने में मामले की शिकायत की है। पुलिस को बताया कि बुधवार को वह अपने नवादा अपने पैतृक गांव गया हुआ था। वहीं पर उसने एटीएम से दो हजार रुपए निकाले थे। बुधवार की रात को ही अचानक एक के बाद एक छह मैसेज आए। मैसेज जांच करने पर पता चला कि छह बार में 60 हजार रुपए की निकासी उसके अकाउंट से की गई है। बैंक से पूछताछ करने पर बताया गया कि अशोक प्रसाद, जीतेंद्र कुमार सिंह, रिंकू देवी के अकांउट में 40 हजार रुपए ट्रांसफर किए गए है जबकी बीस हजार नवादा के हिसुआ से एटीएम से निकासी की गई है। मामला दर्ज कर साइबर थाने की पुलिस जांच में जुटी है।

बरवाडीह में नए सेंट्रल स्कूल को रेलवे की मंजूरी

Image
धनबाद रेल मंडल के बरवाडीह में रेलवे की जमीन पर केंद्रीय विद्यालय का निर्माण होगा। रेलवे ने इसकी मंजूरी दे दी है। स्कूल बनाने के लिए पूर्व मध्य रेलवे के प्रिंसिपल चीफ इंजीनियर ने भूमि नीति के आधार पर रिपोर्ट तैयार कर ईसीआर के महाप्रबंधक को सौंपी। जीएम ने स्कूल के लिए जमीन देने पर सहमति जताते हुए प्रस्ताव पर मुहर लगा दी। प्रस्तावित योजना को मंजूरी देकर इसे रेलवे बोर्ड को भेज दिया गया है। पिछले साल केंद्र सरकार की कैबिनेट ने देश के 13 जिलों में सेंट्रल स्कूल खोलने की घोषणा की थी। इसमें झारखंड में एकमात्र केंद्रीय विद्यालय पलामू जिले के बरवाडीह में खोलने की अनुमति दी गई थी। बरवाडीह में सेंट्रल स्कूल खुलने से रेलकर्मियों के बच्चों को काफी फायदा मिलेगा। सीआईसी सेक्शन के रेलकर्मी अच्छा स्कूल होने के कारण अपने बच्चों को दूसरे शहरों में भेज कर पढ़ाई कराते हैं। ईसीआरकेयू नेता एनके खवास ने बरवाडीह में सेंट्रल स्कूल खुलने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ईसीआरकेयू पीएनएम में कई बार इस मांग को उठाते रही है।

दबाना था हाथी का बटन, गलती से कमल दब गया, फिर काट दी उंगली…

Image
नई दिल्ली: यूपी के बुलंदशहर में बृहस्पतिवार को दूसरे चरण का मतदान हुआ. जहां एक सपा-बसपा गठबंधन समर्थक ने गलती से कमल का बटन दबा दिया. समर्थक हाथी के चुनाव चिन्ह वाला बटन दबाना चाहता था, लेकिन गलती से उसने कमल के फूला वाला बटन दबा दिया. घर पहुंचकर यह समर्थक इस कदर परेशान हुआ कि उसने अपने आप को सजा दे डाली. यह भी पढ़ें- ये हैं कानपुर के शक्ति भार्गव जिन्होंने जीवीएल नरसिम्‍हा राव पर जूता फेंका, मां ने कही बड़ी बात मतदाता ने जिस उंगली से गलती से कमल का बटन दबाया था. उसने उसी उंगली को काट दिया. युवक बुलंदशहर के शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के अब्दुल्लापुर हलासन का रहने वाला है. युवक का नाम मनोज वर्मा है. मनोज किसी भी तरह के राजनीतिक दल से नहीं जुड़ा है. बुलंदशहर से सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी योगेश वर्मा को बसपा ने टिकट दिया था. वहीं भाजपा ने भोला सिंह को मैदान में उतारा था. आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के दूसरे चरण का मतदान बृहस्पतिवार को संपन्न हुआ. दूसरे चरण के चुनाव में 12 राज्यों की 95 सीटों पर मतदान हुआ. हालांकि पहले 97 सीटों पर मतदान होना था. लेकिन वेल्...

नॉमिनेशन करने अर्धनग्न अवस्था में कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे अंजनी पांडेय

Image
Ranchi:  2019 के लोकसभा चुनाव में कई उम्मीदवार ऐसे हैं, जो चुनाव लड़ने से पहले अपने नॉमिनेशन को ही यादगार बनाने में लगे हैं. इसी कड़ी में शामिल हैं अंजनी कुमार पांडेय. ट्रेड यूनियन से जुड़े नेता और आंदोलनकारी रहे अंजनी कुमार पांडेय गुरुवार को रांची लोकसभा सीट पर नामांकन के अंतिम दिन अर्धनग्न होकर कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे. यहां तक कि उनके साथ उनके प्रस्तावक भी अर्धनग्न ही थे. अंजनी कुमार पांडेय ने आदिवासी किसान मजदूर पार्टी की ओर से गुरुवार को कलेक्ट्रेट में नॉमिनेशन भरा. मालूम हो कि आदिवासी किसान मजदूर पार्टी राज्य की 14 लोकसभा सीटों में से 5 पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है. उसमें पश्चिम सिंहभूम, रांची, गिरिडीह, लोहरदगा और चतरा संसदीय सीट प्रमुख हैं. गुरुवार को आदिवासी किसान मजदूर पार्टी के तरह अंजनी पांडेय ने जब अपना नामांकन भरने आये, तो उनका आना पूरे कलेक्ट्रेट परिसर में एक कौतूहल का विषय बन गया. वे स्वयं तो अर्धनग्न नॉमिनेशन करने आये ही थे, साथ ही उनके प्रस्तावक भी अर्धनग्न आये थे. अर्धनग्न नॉमिनेशन करने की वजह को लेकर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि आज देश में मजदूर और किसा...

दिव्यांग युवती के साथ रिश्ते के मामा ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Image
चाईबासा/रांची:   दिव्यांग युुवती के साथ रिश्ते के मामा ने ही दुष्कर्म किया। पीड़ित युवती पांच माह की गर्भवती है। जब राज खुला तो दुष्कर्म के आरोपी मामा को सदर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गुरुवार को पुलिस ने बताया कि चाईबासा शहर के गाड़ी खाना मोहल्ले के 23 वर्षीय युवक सुजीत कारवा ने अपने मोहल्ले की ही रिश्ते में भांजी लगने वाली दिव्यांग युवती के साथ जबरन नाजायज संबंध बनाएं और किसी को नहीं बताने की धमकी दी। उसने कहा कि अगर किसी को बतायी तो जान से मार देंगे। आरोपी लगातार डरा-धमकाकर युवती के साथ दुष्कर्म करता रहा जिससे वह गर्भवती हो गई। पीड़िता न तो ठीक से बोल पाती है और न ही चल पाती है। इसी का नाजायज फायदा सुजीत कारवा ने उठाया। जब युवती का गर्भ दिखने लगा तो परिजनों को शक हुआ। इसके बाद पूछताछ करने पर मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने बताया कि पीड़िता 5 माह की गर्भवती है, जब इसकी जानकारी परिजनों और मोहल्ले के लोगों को हुई तो बुधवार को काफी संख्या में लोग सदर थाना पहुंचे और आरोपी सुजीत कारवा के खिलाफ मामला दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी दुष्कर्मी मामा सुजीत कारवा दो गिरफ्तार कर लि...

पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने का आरोपित गया जेल

Image
रांची:   रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र की पुलिस ने पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने के आरोपित पुरुषोत्तम कुमार सिन्हा को गुरुवार को जेल भेज दिया है। सुखदेव नगर थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि पुरुषोत्तम कुमार सिन्हा को बुधवार को गिरफ्तार कर गुरुवार काे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। आरोपित न्यू साईं विहार कॉलोनी रोड नंबर 2 का रहने वाला है ।आरोपित के खिलाफ पहली पत्नी प्राची सेना ने थाने में शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है । प्राथमिकी के अनुसार सासाराम की रहने वाली प्राची सिन्हा की शादी वर्ष 2016 में पुरुषोत्तम कुमार सिन्हा के साथ हुई थी। शादी में मायके वालों ने पांच लाख रुपये सहित अन्य सामान दिए थे। शादी के कुछ दिनों बाद पति और ससुराल वालों द्वारा शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना दी जाने लगी। कुछ महीने बाद प्रताड़ना से तंग आकर मायके चली गई ।इसके बाद आरोपित ने तीन दिन पहले रजरप्पा मंदिर में दूसरी लड़की से शादी कर ली थी।

दुमका लोकसभा सीट / शिबू सोरेन को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाने को लेकर बनी रणनीति

Image
दुमका.  महागठबंधन के तहत दुमका संसदीय सीट के प्रत्याशी झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन की जीत सुनिश्चित करने को लेकर महागठबंधन में शामिल सभी दलों ने कमर कस ली है। बुधवार की देर शाम तक खिजुरिया में झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में महागठबंधन में शामिल दलों की हुई एक बैठक में समन्वय समिति का गठन किया गया।  महागठबंधन में शामिल दलों के बीच बेहतर तालमेल के लिए समिति का गठन लोकसभा चुनाव के दौरान महागठबंधन में शामिल सभी दलों के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने के मकसद से समन्वय समिति का गठन किया गया। जिसमें झामुमो के महासचिव विजय कुमार सिंह को समिति का संयोजक प्रमुख एवं कांग्रेस के जिलाध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह को संयोजक बनाया गया। बैठक में झामुमो विधायक स्टीफन मरांडी के साथ पार्टी जिलाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह, राजद के जिलाध्यक्ष अमरेंद्र यादव, झाविमो के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, समेत मनोज अम्बष्ट, विनोद शर्मा, पिंटू अग्रवाल, अंजुला मुर्मू, संजीत सिंह समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। प्रखंड स्तर पर भी होगा समन्वय समिति का गठन बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला के...

हजारीबाग लोकसभा सीट / कांग्रेस प्रत्याशी गोपाल साहू ने भरा नामांकन, प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अजय रहे मौजूद

Image
हजारीबाग.   हजारीबाग लोकसभा सीट से महागठबंधन के प्रत्याशी सह कांग्रेस नेता गोपाल साहू गुरुवार को समाहरणालय पहुंचे और अपना नामांकन भर दिया। इस दौरान उनके साथ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉक्टर अजय कुमार, गोपाल साहू के भाई और राज्य सभा सांसद धीरज साहू के साथ महागठबंधन के अन्य नेता मौजूद रहे। चुनावी मैदान में गोपाल साहू की टक्कर भाजपा प्रत्याशी जयंत सिन्हा और सीपीआई प्रत्याशी भुवनेश्वर प्रसाद मेहता से है।  नामांकन के बाद किया रोड शो गोपाल साहू ने नामांकन के बाद रोड शो किया। इस दौरान उनके साथ धनबाद के पूर्व सांसद ददई दुबे, लोहरदगा के पूर्व सांसद रमेश्वर उरांव, पूर्व सांसद प्रदीप बलमुचू, पूर्व विधायक केशव कमलेश, हजारीबाग सदर के पूर्व विधायक सौरभ नारायण सिंह समेत सैकड़ों की संख्या में महागठबंधन समर्थक मौजूद रहे। रोड शो के दौरान कांग्रेस के अलावा झारखंड विकास मोर्चा और झारखंड मुक्ति मोर्चा के भी समर्थक पार्टी के झंडा के साथ मौजूद थे।  छह मई को डाले जाएंगे वोट हजारीबाग सीट के लिए छह मई को मतदान होना है। महागठबंधन में कांग्रेस के खाते में आई हजारीबाग सीट के लिए अपना प्रत्...

आगरा में मतदान केंद्रों पर पहुंच रहीं दुल्हनें बोलीं, पहले मतदान फिर 'कन्यादान'

Image
शादी के मंडप से सीधे मतदान केंद्र पहुंचा पुनिया पाड़ा लोहामंडी आगरा में ये नव विवाहित जोड़ा। दुल्हन ने डाला वोट।

Special Classes for New Couples: ताकि शादी का लड्डू भी खा लें और पछताना भी न पड़े

Image
शादी का लड्डू जो खाये सो पछताये, जो ना खाये वो भी पछताये। वैवाहिक जीवन में बंधे लोगों के बीच यह बहुत ही आम कहावत है। हालांकि एक प्रयास ऐसा भी हो रहा है कि शादी का लड्डू खाएं तो पछताना न पड़े। यह संभव हो रहा है वर-वधु के लिए स्पेशल क्लास से। कैथोलिक चर्च की ओर से ऐसी विशेष कक्षाएं चलाई जाती हैैं। शादी के बंधन में बंधने को तैयार लोगों को दांपत्य जीवन की बारीकियां सिखाई जाती हैैं। शादी के बाद आपसी समन्वय, अपने पार्टनर के प्रति एक दूसरे के प्रति समझ, एक दूसरे की पसंद-नापसंद, विचार आदि में सामंजस्य बिठाई जाए इसके बारे में बताया जाता है। चर्च के इस प्रयास का असर भी पड़ता है। रांची के पुरुलिया रोड स्थित संत मरिया गिरजाघर में साल में दो बार अप्रैल और अक्टूबर-नवंबर माह में सप्ताह भर की कक्षाएं चलती हैैं। यह किसी सर्टिफिकेट कोर्स की ही तरह होता है। शुल्क के साथ रजिस्ट्रेशन फार्म भरे जाते हैं। पुरोहित जोड़ों को एक सप्ताह की ट्रेंनिंग दी जाती है। क्लास समाप्त होने के बाद पुरोहित सर्टिफिकेट भी प्रदान करते हैैं। स्पेशल क्लास चलानेवाले प्रफुल्ल तिग्गा बताते हैैं कि शादी से पहले जोड़े को हर हाल में ये...

पुराने खंभों की जगह होंगे स्मार्ट पोल

Image
राजधानी में जगह-जगह पुराने खंभों को हटाकर स्मार्ट पोल लगाए जाएंगे. इनमें से प्रत्येक स्मार्ट पोल 19 तरह की डिजिटल और तकनीकी सेवाएं आमलोगों को मुहैया कराएगा. भोपाल की तर्ज पर यह सुविधा रांची के लोगों को देने की तैयारी की जा रही है. ये सभी स्मार्ट पोल ऑटोमेशन के जरिए सूचना तकनीक से संचालित होंगे. इन स्मार्ट पोल्स में आवश्यक तौर पर सेंसर लगे होंगे जिनमें किसी भी तरह का विज्ञापन, कट आउट, बैनर पोस्टर लगाना मुश्किल होगा. क्या है प्लान, कैसे होंगे पोल हर स्मार्ट पोल में इलेक्ट्रिक गाडि़यों के लिए चार्जिंग प्वाइंट्स होंगे. अब सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर आप वाहनों को चार्ज कर सकते हैं. इन सभी में इनवॉयरमेंटल सेंसर लगे होंगे, जो उस इलाके में पॉल्यूशन की स्थिति को पल-पल रिकॉर्ड करेंगे. ये सेंसर वायु की गुणवत्ता, तापमान, आर्द्रता भी मापेंगे. हर स्मार्ट पोल देगा वाई-फाई सुविधा स्मार्ट पोल में वाई-फाई की सुविधा देने वाले उपकरण भी लगे होंगे. इससे उसके दायरे में इंटरनेट की सुविधा हासिल की जा सकेगी. इन स्मार्ट पोल का उपयोग दूरसंचार या मोबाइल टावर के रूप में भी किया जाएगा. ऑनलाइन संचालित होने वाले एलईडी स...

PPF से बेहतर है EPF का रिटर्न, जानिए कैसे बढ़ा सकते हैं इसमें निवेश

Image
पब्लिक प्रोविडेंट फंड निवेश के साथ-साथ टैक्स सेविंग का भी एक प्रचलित माध्यम है। इसकी ब्याज दरें सरकार द्वारा हर तिमाही तय की जाती है। यह लघु बचत योजना उन लोगों के लिए ज्यादा उपयुक्त है जो नौकरीपेशा नहीं हैं। PPF लंबी अवधि में मोटा फंट जुटाने का एक अच्छा जरिया है। इसी प्रकार जो नौकरीपेशा हैं उनके वेतन से हर महीने एंप्लॉई प्रोविडेंट फंड में एक खास राशि जमा की जाती है। अगर नौकरीपेशा व्यक्ति चाहें तो वह इनकम टैक्से बचाने के साथ-साथ पीपीएफ की तुलना में ज्यादा रिटर्न भी अर्जित कर सकते हैं। किन्हें मिलती है EPF की सुविधा? जिस कंपनी या फर्म में 20 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं उन्हें EPF स्कीम में शामिल किया जाता है। इसका सीधा सा मतलब है कि इसका फायदा सिर्फ नौकरी करने वाले लोगों को मिलता है। है। EPF में जितनी रकम कर्मचारी की तरफ से डाली जाता है उतनी ही राशि नियोक्ता की तरफ से भी जमा करवाई जाती है। पोस्ट ऑफिस और बैंकों में खुलता है PPF का खाता:  आप चुनिंदा बैंकों और पोस्ट ऑफिस में अपना PPF खाता खुलवा सकते हैं। PPF खाते में आपको न्यूनतम 500 रुपये साल में जमा करवाने होते हैं। इस खाते में आपके...

NAMO TV को चुनाव आयोग ने दी सशर्त प्रसारण की मंजूरी

Image
चुनाव आयोग ने भाजपा के NAMO TV को सशर्त प्रसारण की मजूरी प्रदान कर दी है। हालांकि, चुनाव आयोग ने इसके लिए कुछ कड़ी शर्तें भी रखी हैं। चैनल को हिदायत दी गई है कि शर्तों का उल्लंघन करने पर उसका प्रसारण रोका जा सकता है। मालूम हो कि चुनाव आयोग ने पिछले दिनों नमो टीवी के प्रसारण को लेकर चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया था। मामले में नमो टीवी से जवाब मांगा गया था। चार दिन पहले इसके प्रसारण पर रोक भी लगा दी गई थी। अब आयोग ने कहा है कि चैनल केवल लाइव कवरेज प्रसारित कर सकता है। आयोग ने चैनल द्वारा रिकॉर्डेड कंटेंट प्रसारित करने पर कड़ी शर्त लगाई है। आयोग ने कहा है कि चैनल कोई भी प्री-रिकॉर्डेड प्रोग्राम मतदान के 48 घंटे पहले से मतदान समाप्त होने तक नहीं दिखा सकता। आयोग ने नमो चैनल के प्रसारण पर नजर रखने के लिए राज्य के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) को कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए हैं। चार दिन पहले लगाई थी रोक चार दिन पहले दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) की तरफ से  भाजपा  को निर्देशित किया गया था कि वह बिना प्रमाण पत्र के नमो टीवी पर किसी तरह का कोई भी प्रसारण न करे। इसके एक दिन पहले ही चुन...

मथुरा लोकसभा चुनाव: गेहूं काटने के बाद क्‍या चुनावी फसल भी काट पाएंगी हेमा मालिनी

Image
आज उत्‍तर प्रदेश की जिन आठ सीटों पर लोकसभा चुनाव के तहत वोटिंग हो रही है, उनमें सबसे दिलचस्‍प मुकाबला मथुरा का माना जा रहा है। यहां से बीते जमाने की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी एक बार फिर चुनाव मैदान में हैं। चुनाव को और रोचक बनाने के लिए बीते 14 अप्रैल को फिल्‍म स्‍टार धमेंद्र भी अपनी पत्‍नी के चुनाव प्रचार में कूद पड़े। इस दौरान उन्‍होंने लोगों के सामने अपने निराले अंदाज में पुराने डायलॉग दोहराए। इसी तरह हेमा ने किसानों के खेत में जाकर किसी सामान्‍य ग्रामीण महिला की तरह गेहूं की बालियां कांटीं और आलू चुने। वैसे सपा-बसपा-आरएलडी गठबंधन के तहत अजीत सिंह की पार्टी आरएलडी ने यहां से कुंवर नरेंद्र सिंह को उतारा है, जो ठाकुर समाज से आते हैं। क्‍या है हेमा के पक्ष में ? हेमा मालिनी के पक्ष में सबसे बड़ी चीज उनका स्‍टार स्‍टेटस है। उनका नाम हर जुबां पर है और उनकी पार्टी की पहुंच हर गांव तक। भाजपा के एजेंडे के अनुरूप उनकी निर्भरता भी विकास, मोदी मैजिक और जाट-लोध एवं गैर जाटव वोटों पर है। इस सीट पर गैर-जाटव दलितों का प्रतिशत पूरी दलित आबादी का 45 फीसद है। जबकि जाट वोटर्स की संख्‍या 21 प्रतिशत है। यह...

हजारीबाग से कांग्रेस प्रत्‍याशी गोपाल साहू आज करेंगे नामांकन

Image
रांची :  लोकसभा चुनाव के तहत झारखंड में दूसरे चरण के लिए चार सीटों रांची, खूंटी, कोडरमा तथा हजारीबाग में गुरुवार को नामांकन का अंतिम दिन है. बुधवार को महावीर जयंती के अवकाश के कारण कोई नामांकन नहीं हुआ. गुरुवार को हजारीबाग से कांग्रेस प्रत्याशी गोपाल साहू नामांकन करेंगे. इन चारों सीटों पर अबतक 53 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए हैं.