Posts

Showing posts with the label Bihar

पोलिंग बूथों पर उमड़ी मतदाताओं की भीड़, वोटिंग को लेकर महिलाओं में खासा उत्‍साह

Image
पटना :  लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज बिहार के पांच लोकसभा सीटों पर मतदान चल रहा है. मतदान को लेकर सुबह से ही पोलिंग बूथों पर वोटरों की लाइन लगी है. वोटिंग को लेकर लोगों में उत्‍साह दिख रहा है. कतार में महिलाएं भी भारी संख्‍या में खड़ी है. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया. सभी पोलिंग बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं. पोलिंग बूथों की सुरक्षा में जिला पुलिस के साथ-साथ अर्धसैनिक बलों को भी तैनात किया गया है. बिहार की किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है. दूसरे दौर की पांच सीटों-भागलपुर, बांका, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार में 85 लाख 91 हजार 382 मतदाता कुल 68 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे. 45 लाख 11 हजार 858 पुरुष, जबकि 40 लाख 79 हजार 249 महिला और 275 थर्ड जेंडर मतदाता हैं. भागलपुर और किशनगंज में एक भी महिला उम्मीदवार नहीं है. 8644 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इन सीटों पर एनडीए के लिए खाता खोलने की चुनौती है. मालूम हो कि इन इलाकों में 2014 में भी मोदी लहर नहीं चली थी.

न राजद टूटेगा, न घर : राबड़ी

Image
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने शुक्रवार को यहां दावा किया कि जनता दल (युनाइटेड) के उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर राजद में अपनी पार्टी के विलय सहित विभिन्न प्रस्तावों को लेकर उनके पति और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद से कई बार मिल चुके हैं। तेजस्वी प्रसाद और तेज प्रताप में किसी प्रकार के विवाद से इंकार करते हुए राबड़ी देवी ने कहा कि राजद और उनका घर टूटने वाला नहीं है। बिहार विधान परिषद में विपक्ष की नेता राबड़ी देवी ने यहां एक क्षेत्रीय न्यूज चैनल से बातचीत में कहा कि प्रशांत किशोर राजद अध्यक्ष से नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कराना चाहते थे। उन्होंने कहा कि अगर प्रशांत किशोर अब इंकार कर रहे हैं, तो वह झूठ बोल रहे हैं। राबड़ी ने कहा है, “हमारे सभी सुरक्षाकर्मी और कर्मचारी गवाह हैं। प्रशांत किशोर पांच बार 10 सकरुलर रोड स्थित आवास पर पहुंचे थे। इसके अलावा तेजस्वी के पूर्व सरकारी आवास पर भी आए थे।” राबड़ी देवी कहती हैं कि उन्हें हमने घर से बाहर निकाल दिया है। उल्लेखनीय है कि लालू ने अपनी आत्मकथा ‘गोपालगंज टू रायसीना माइ पॉलिटिकल जर्नी’ में भी दावा...