World Cup 2019: नंबर 4 के लिए इन खिलाड़ियों को दिया जा सकता है मौका
ICC World Cup 2019: कुछ खिलाड़ियों का विश्व कप में चुना जाना तय है, खासतौर पर टॉप आर्डर में रोहित शर्मा, शिखर धवन, और विराट कोहली। लेकिन नंबर 4 पर कौन बल्लेबाज खेलेगा यह अब सवाल ही बना हुआ है। 15 अप्रैल को भारतीय च यनकर्ता आगामी विश्व कप (ICC world Cup 2019) के लिए टीम का चयन करेंगे। विश्व कप 30 मई से इंग्लैंड और वेल्स में खेला जाना है। पहला मैच इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाना है। कुछ खिलाड़ियों का विश्व कप में चुना जाना तय है, खासतौर पर टॉप आर्डर में रोहित शर्मा, शिखर धवन, और विराट कोहली। लेकिन नंबर 4 पर कौन बल्लेबाज खेलेगा यह अब तक सवाल ही बना हुआ है। यहां हम उन खिलाड़ियों की चर्चा करेंगे जो नंबर 4 की समस्या का समाधान बन सकते हैः ऋषभ पंतः अंतरराष्ट्रीय मैचों में जबरदस्त एक्सपोजर मिलने के बाद विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को विश्व कप टीम में शामिल किए जाने की काफी चर्चा है। पंत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में पहला शतक लगाकर भारत की जीत का पटकथा लिखी थी। इस शतक के साथ ही वह पहले ऐसे विकेटकीपर बन गए थे, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में शतक जमाया। विकेटकी...