धोनी और शाहरुख एक फोटो में हुए कैप्चर, फैंस ने कहा- एक किंग और दूसरा जादूगर



क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और अभिनेता शाहरुख खान की एकसाथ वाली एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। दोनों सुपरस्टार्स को आईपीएल में मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हुए मैच के दौरान कैप्चर किया गया। इनके फैंस दोनों को एक साथ देखकर काफी खुश नजर आए। एक यूजर ने दोनों का फोटो शेयर करते हुए लिखा, ''एक तरफ किंग और दूसरा मैजिशियन (जादूगर)।'' इस फोटो को चेन्नई फ्रेंजाइजी के ऑफिशियल ट्विटर से शेयर किया गया।


फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस स्टार शाहरुख खान दर्शक दीर्घा में खड़े होकर धोनी से बात कर रहे थे। उस समय धोनी नीचे की तरफ मैदान में खड़े थे। उसी दौरान कैमरे में यह फोटो कैप्चर हो गई।










चेन्नई ने कोलकाता को 7 विकेट से हराया


मैच में चेन्नई ने कोलकाता को 7 विकेट से हरा दिया। एमए चिदंबरम स्टेडियम पर हुए इस मैच में कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 108 रन बनाए थे। चेन्नई ने 17.2 ओवर में 3 विकेट पर 111 रन बनाकर मैच जीत लिया। फाफ डुप्लेसिस 45 गेंद पर 43 नाबाद रन बनाए। चेन्नई की ओर से हरभजन ने 15 रन और ताहिर ने 21 रन देकर 2-2 विकेट लिए। हालांकि, मैन ऑफ द मैच चेन्नई के दीपक चाहर को चुना गया। चाहर ने 20 रन देकर 3 विकेट लिए।


Comments