14वें वित्त आयोग की योजनाओं के लिए निगम ने बनाई टीम
शहर में चल रहे 14वें वित्त आयोग की योजनाओं की जांच के लिए नगर आयुक्त ने जांच टीम गठित की है। 14 अप्रैल को तीन अलग-अलग टीम 15 योजनाओं की जांच करेगी।
नगर आयुक्त चंद्रमोहन कश्यप ने बताया कि अपर नगर आयुक्त संदीप कुमार, उपनगर आयुक्त राजेश सिंह और कार्यपालक पदाधिकारी मो अनीस को जांच का जिम्मा दिया है। जांच टीम झरिया, कतरास, छाताटांड़ और सिंदरी में चल रही योजनाओं की जांच करेगी। इसमें सामुदायिक भवन, श्मशान घाट, वेंडिंग जोन और विवाह भवन शामिल हैं।
Comments
Post a Comment