हजारीबाग से जयंत सिन्हा ने किया नामांकन, कोडरमा से 15 को बाबूलाल भरेंगे पर्चा
रांची. हजारीबाग लोकसभा सीट से बुधवार को जयंत सिन्हा ने नामांकन किया। उनके साथ मुख्यमंत्री रघुवर दास और केंद्रीय वाणिज्य मंत्री सुरेश प्रभु भी मौजूद रहे। इधर, रांची, खूंटी, हजारीबाग अाैर काेडरमा संसदीय सीटाें पर चुनाव की अधिसूचना बुधवार काे जारी हो गई। इसी दिन से नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हाे गई। इन चाराें सीटाें पर 18 अप्रैल तक नामांकन हाेंगे। 20 अप्रैल काे नामांकन पत्राें की जांच हाेगी। प्रत्याशी 22 अप्रैल तक नाम वापस ले सकेंगे। यहां 6 मई काे मतदान हाेगा।
बाबूलाल 15 को कोडरमा से भरेंगे नामांकन
झाविमाे प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने कहा कि वे 15 अप्रैल को नामांकन का पर्चा दाखिल करेंगे। इस दाैरान महागठबंधन के नेता अाैर कार्यकर्ता अलर्ट रहें ताकि किसी तरह की चूक न हाे। उन्हाेंने कहा महागठबंधन के सभी नेताअाें को बोलने का मौका दिया जाए। कोडरमा में महागठबंधन के सभी दलों की जीत होगी। इससे पूर्व गिरिडीह में महागठबंधन की बैठक कर जीत की रणनीति बनाई।
तीन सीटों के लिए नामांकन पत्र भरने की प्रकिया समाप्त
चतरा, लाेहरदगा और पलामू लाेकसभा सीटाें पर नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया मंगलवार काे समाप्त हाे गई। लाेहरदगा में मंगलवार काे 11, पलामू में 15 और चतरा में 16 प्रत्याशियाें ने नामांकन किया। लाेहरदगा में कुल 17, पलामू में 24 और चतरा में 31 प्रत्याशियाें ने पर्चे भरे हैं। इन तीनाें सीटाें के लिए नामांकन पत्राें की जांच बुधावार काे हुई। प्रत्याशी 12 अप्रैल तक नाम वापस ले सकेंगे। यहां 29 अप्रैल काे इन सीटों पर वोटिंग होगी।

Comments
Post a Comment