लोकसभा चुनाव 2019 : चौथे चरण में झारखंड की तीन सीटों पर होगा मतदान, ये देंगे एक दूसरे को कड़ी टक्कर


लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण में झारखंड की तीनों सीटों पर मतदान होंगे। इनमें चतरा, लोहदरगा और पलामू की लोकसभा सीटें शामिल हैं। इन तीन सीटों के लिए कुल 71 कैंडिडेट्स ने नॉमिनेशन किया है, जिसमें चतरा में 30, पलामू में 24 और लोहदरगा में 17 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है। मंगलवार को नॉमिनेशन करने की आखिरी तिथि थी। 12 अप्रैल नाम वापसी की आखिरी डेट है। 29 अप्रैल को मतदान होगा। आइये जानें इन सीटों पर कौन किसको टक्कर देगा।









चतरा लोकसभा सीटचतरा लोकसभा सीट पर सुनील कुमार सिंह और मनोज कुमार यादव के बीच कड़ी टक्कर है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सुनील कुमार सिंह एनडीए की तरफ से मैदान में हैं, तो वहीं मनोज कुमार यादव, कांग्रेस के नेता हैं, जो इस चुनाव में यूपीए में शामिल है।

लोहदरगा लोकसभा सीटलोहदरगा लोकसभा सीट पर बीजेपी ने सुदर्शन भगत पर भरोसा जताया है, यह एनडीए की तरफ से मैदान में हैं। वहीं उनके सामने यहां पर कांग्रेस की ओर से सुखदेव भगत खड़े हैं। बता दें कि सुदर्शन भगत अभी भी लोहदरगा के सांसद हैं।



पलामू लोकसभा सीटपलामू सीट इस चुनाव में काफी चर्चा में रहेगा क्योंकि यहां के कैंडिडेट बहुत मजबूत हैं। भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट पर विष्णु दयाल राम को उतारा है। बीजेपी की तरफ से विष्णु ने पर्चा भर दिया है। वहीं यूपीए की तरफ से यहां घूरन राम ने नॉमिनेशन किया है। यह राजद के नेता हैं।



Comments