24 को झारखंड के गुमला में गरजेंगे PM मोदी
Lok Sabha Election 2019 - लोकसभा चुनावों में पूरे दमखम से जुटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को झारखंड में चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे। लोहरदगा संसदीय क्षेत्र के गुमला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा होगी। यह पीएम मोदी की झारखंड में पहली चुनावी जनसभा होगी।लोहरदगा से केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत भाजपा के उम्मीदवार हैं। उनके खिलाफ कांग्रेस ने सुखदेव भगत को चुनावी मैदान में उतारा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी यहां दिन के 11 बजे सभा को संबोधित करने पहुंचेंगे। वे करीब 40 मिनट गुमला में रुकेंगे।


Comments
Post a Comment