खुद से 27 साल बड़े सलमान संग रोमांस करने में कंफर्टेबल हैं आलिया, ट्रोलर्स को दिया कारार जवाब


यह कहना गलत नहीं होगा कि आलिया भट्ट का नाम जिस मूवी से जुड़ता है उसकी सक्सेस तय मानी जाती है। अभी तक रिलीज हुई आलिया की लगभग हर मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया है। उनकी आखिरी मूवी गली बॉय भी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। वहीं उनके अपकमिंग मल्टीस्टारर प्रोजेक्ट से भी ऐसी ही उम्मीदें लगाई जा रही हैं। इस बीच आलिया को लेकर एक बड़ी खबर उस वक्त आई जब संजय लीला भंसाली ने उन्हें सलमान खान स्टारर अपनी अपकमिंग मूवी इंशाअल्लाह में कास्ट कर लिया।











'ये भी एक्साइटमेंट का ही हिस्सा है'
सोशल मीडिया पर लगातार की जा रही ट्रोलिंग को लेकर अब आलिया ने चुप्पी तोड़ी है और कहा, 'मुझे अभी तक कहीं से भी कोई क्रिटिसिज्म नहीं मिला है बल्कि मुझे तो लगता है कि लोग हम दोनों को स्क्रीन पर साथ देखने के लिए एक्साइटेड हैं। अगर ऐसी बातें हो भी रही हैं तो मुझे लगता है ये भी एक्साइटमेंट का ही हिस्सा है। मैं इन बातों को लेकर परेशान नहीं हूं। मुझे नहीं लगता कि सलमानऔर भंसाली सर भी इनसे परेशान होंगे। भंसाली सर एक ऐसे फिल्ममेकर हैं जिन्होंने कई अच्छी मूवीज दी हैं। वह ऐसे शख्स हैं जिन्हें हर कोई पसंद करता है। मुझे लगता है कि हमें भंसाली सर और उनके विजन पर भरोसा करना चाहिए।'









आलिया-वरुण बन सकते हैं 'प्रेम' और 'निशा'
साल 1994 में रिलीज हुई सूरज बडज़ात्या की सुपरहिट मूवी हम आपके हैं कौन का फैन बेस आज भी बहुत मजबूत है। सलमान खान और माधुरी दीक्षित स्टारर यह मूवी आज भी बहुत पसंद की जाती है। हाल ही में जब माधुरी को हम आपके हैं कौन के रीमेक के लिए लीड रोल में आलिया भट्ट-वरुण धवन का नाम सुझाया गया तो उनका जवाब था, 'ये दोनों एक्टर्स आराम से हम आपके हैं कौन का रीमेक कर सकते हैं। आलिया कमाल की एक्ट्रेस हैं। वह मेरे किरदार को अपनी तरह से प्ले कर सकती हैं। मेरे मुताबिक, यह जोड़ी हम आपके हैं कौन के रीमेक के लिए परफेक्ट रहेगी।'







अनाउंसमेंट होते ही हमला शुरू
इस प्रोजेक्ट से जुडऩे के बाद आलिया ने कहा था कि भंसाली और सलमान के साथ काम करना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा एक्सपीरियंस है। आलिया उस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं जब वह इन दोनों के साथ मूवी की शूटिंग शुरू करेंगी। इस खबर ने ऑडियंस को भी एक्साइटमेंट से भर दिया था। हालांकि, कई लोगों ने 26 साल की आलिया को यह कहते हुए ट्रोल भी किया कि उन्हें खुद से 27 साल बड़े सलमान संग रोमांस करने का फैसला करने से पहले थोड़ा सोचना चाहिए था। कई ट्रोलर्स ने उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर तंज कसते हुए यह भी सवाल किया कि कहीं आलिया इस मूवी में सलमान की बेटी तो नहीं बनेंगी?

Comments