नाम वापस लेने के सवाल पर बोले रामटहल चौधरी, एक बार जो कमिटमेंट कर दी...








निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन करने के बाद रामटहल चौधरी बीजेपी पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि नेतृत्व ने रांची की जीती सीट को बर्बाद कर दिया। कार्यकर्ताओं में जो उत्साह था समाप्त हो गया। उनके दबाव में ही मुझे चुनाव लड़ना पड़ रहा है।  उन्होंने कहा कि जिन्होंने पार्टी बनाई उन्हें घर से बाहर निकाल दिया गया है। यही संस्कार रह गया है बीजेपी की। नामांकन वापस लेने के सवाल पर उन्होंने कहा कि रामटहल एक बार जो निर्णय ले लेता है उससे कभी नहीं लौटता। उन्होंने कहा कि मतदाताओं की खातिर वह चुनाव लड़ेंगे। 


चुनाव परिणाम बताएगा कितने चाहने वाले हैं : रामटहल

भाजपा छोड़ कर निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे रामटहल चौधरी ने कहा है कि चुनाव के परिणाम बताएंगे कि मुझे कितने लोग चाहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि मेरे कार्यकर्ता एक बार जुड़ने के बाद हमेशा साथ रहते हैं। रामटहल चौधरी मंगलवार को नामांकन दाखिल करने से पहले मोरहाबादी मैदान में सभा को संबोधित कर रहे थे।

 रामटहल चौधरी के कार्यकर्ता दोपहर 11.30 बजे मोरहाबादी मैदान पहुंचे। रामटहल चौधरी ने अपने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया और साथ देने की अपील की। उन्होंने कहा कि मुझे अपने कार्यकर्ताओं पर पूरा भरोसा है। भाजपा पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि पार्टी ने जिसे टिकट दिया उनकी रांची शहरी क्षेत्र में भी ठीक से पहचान नहीं है। ग्रामीण क्षेत्र के मतदाता भाजपा प्रत्याशी को पहचानते भी नहीं हैं।

Join Our Whatsapp Group For Daily News Updates


Comments