गंदगी फैलाने पर मोनालिसा रेस्टोरेंट को निगम का नोटिस











सरायढेला स्थित मोनालिसा रेस्टोरेंट का पानी सड़क पर बहाने के लिए नगर निगम ने मोनालिसा रेस्टोरेंट को दो हजार रुपए का जुर्माना लगाया था। तीन माह बाद भी रेस्टोरेंज संचालक ने जुर्माना नहीं दिया।


मंगलवार को नगर निगम निगम ने मोनालिसा के मालिक मिहिर कुमार मंडल को तीन दिनों का वक्त देते हुए दोबारा नोटिस दिया है। तीन दिन में जुर्माना नहीं देने पर 25 हजार जुर्माना वसूला जाएगा। केस भी किया जाएगा। नगर आयुक्त ने लिखा है कि सरकारी आदेश का अवेहलना करने पर छह माह की सजा का भी प्रावधान है।



Comments