पूर्वी टुंडी प्रखंड में बीएलओ के नेतृत्व में ग्रामीणों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई
धनबाद। स्वीप मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत आज पूर्वी टुंडी प्रखंड में रैली निकाल कर ग्रामीणों को मतदान के प्रति जागरुक किया गया।
रैली में पोस्टर पैमप्लेट के माध्यम से लोगों को मतदान संबंधी पूरी जानकारी दी.उन्हें बताया गया कि किस प्रकार मतदान संपन्न होता है मतदान में ईवीएम एवं वीवीपैट मशीन के माध्यम से मत डाला जाता है.जिससे लोग निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से अपना वोट दे पाएं.
लोगों को बताया गया कि वोट अवश्य दें। वोट देना सभी। का अधिकार है। उनसे अपील किया गया कि देश के महापर्व में शामिल होकर मतदान करें व दुसरों को भी प्रेरित करें. रैली में ग्रामीण सहित दिव्यांग जन भी उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

Comments
Post a Comment