हजारीबाग में खींचतान में फंसी कांग्रेस, नहीं मिल रहा प्रत्याशी
हजारीबाग में कांग्रेस काे उम्मीदवार नहीं मिल रहा है। पार्टी के पदाधिकारियाें के बीच किसी खास उम्मीदवार काे लेकर खींच-तान चल रही है। अब एेसी चर्चा लाेगाें में है। कांग्रेस काे महागठबंधन के तहत राज्य में सात सीटें मिली हैं। टुकड़ाें-टुकड़ाें में कांग्रेस ने तीन बार सूची जारी कर कुल छह उम्मीदवाराें के नाम घाेषित किए। अब एक अाैर सूची जारी हाेनी है, जिसमें हजारीबाग के प्रत्याशी की घाेषणा हाेगी। कांग्रेस ने शुक्रवार की देर शाम एक सूची जारी की। उसमें बिहार व अन्य राज्याें के उम्मीदवाराें के नाम हैं, जबकि हजारीबाग के प्रत्याशी का नाम उसमें नहीं है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ. अजय कुमार ने कहा था कि 12 अप्रैल काे उम्मीदवार की घाेषणा कर दी जाएगी।
अलग-अलग नामाें पर चलता रहा मंथन
हजारीबाग के लिए गाेपाल साहू, याेगेंद्र साव, शिवलाल महताे, जयशंकर पाठक का नाम अाया। इसके बाद प्रदीप प्रसाद अाैर पूर्व मंत्री याेगेंद्र साव की बेटी अंबा प्रसाद का नाम जुड़ा। फिर पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह के नाम की चर्चा शुरू हुई। बताया जा रहा है कि सभी नामाें के पीछे प्रदेश प्रभारी हैं या अध्यक्ष। इसकी वजह से हजारीबाग में नाम तय करने में देरी हाे रही है।

Comments
Post a Comment