ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों से उतारे काले शीशे




मेमको मोड़ के पास अभियान चला कर वाहनों से काले शीशे, बैनर-पोस्टर और झंडे उतारे गए। ट्रैफिक इंस्पेक्टर आरके वर्मा ने नेतृत्व में अभियान चलाया गया। इस दौरान दस वाहनों में लगे काले शीशे उतारे गए। ऑन द स्पॉट जुर्माना भी वसूला गया। ट्रैफि इंस्पेक्टर ने बताया कि लगातार अभियान चलाया जाएगा। दूसरी बार पकड़े जाने पर पुलिस वाहन जब्त कर लेगी।

Join Our Whatsapp Group For Daily News Updates

Comments