रांची लोकसभा सीट से सुबोधकांत सहाय ने भरा पर्चा
- Get link
- X
- Other Apps
रांची: कांग्रेस के उम्मीदवार सुबोधकांत सहाय ने मंगलवार को रांची लोकसभा क्षेत्र से नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार, झारखंड विकास मोर्चा के महासचिव बंधु तिर्की सहित कई नेता उपस्थित थे। इस मौके पर सुबोधकांत सहाय ने कहा कि इसबार का चुनाव भाजपा के झूठ और फरेब के विरुद्ध है। इसबार के चुनाव में गैस व पेट्रोल के दाम, 15 लाख देने के वादे, किसानों की आय दोगुना करने और रोजगार के वायदे को लेकर जनता भाजपा से सवाल कर रही है। उन्होंने केंद्र सरकार पर देश के संवैधनिक ढांचे को बर्बाद करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 2014 में कोई भी जीत कर चला गया लेकिन इसबार ऐसा नहीं होने वाला है। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार ने दावा किया कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे तो देश में कोई गरीब नहीं रहेगा।
- Get link
- X
- Other Apps

Comments
Post a Comment