रांची सीट से दो निर्दलीय ने दाखिल किया नामांकन
रांची लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को दो निर्दलीय उम्मदवारों ने नामांकन किया। इनमें अरशद अयूब और जय प्रकाश प्रसाद शामिल हैं। जबकि प्राउटिस्ट सर्व समाज के रामजीत महतो और एसयूसीआई कम्युनिष्ट पार्टी के सिद्धेश्वर सिंह ने नामांकन पत्र खरीदा।
शनिवार और रविवार को अवकाश रहने के कारण नामांकन नहीं किया जाएगा। रांची सीट से अब तक 16 नामांकन पत्र खरीदे गए हैं। नामांकन 18 अप्रैल तक किया जाएगा
Comments
Post a Comment