आलू की आड़ में शराब की तस्करी, हादसे में पलटी गाड़ी, खुली पोल
तोपचांची प्रखंड के नेरो ब्राह्मणड़ीह nh-02 पर 12 नम्बर सड़क पर बारातियों से भरी स्कार्पियो और आलू की बोरियो के साथ शराब की पेटी से भरी पिकअप वैन में टक्कर हो गई, जिससे दोनों गाड़ी सड़क किनारे पलट गई. सूत्रों के अनुसार अहले सुबह धनबाद की ओर से आ रही बाराती गाड़ी आलू की बोरियो और उसमें छुपा कर रखे गए अंग्रेजी शराब की दर्जनों पेटी से भरी पिकअप वैन में सीधी टक्कर हो गई. जिससे पिकअप वैन पलट गई, जबकि स्कार्पियो लगभग 10 फिट नीचे गिरते-गिरते बचा. स्कार्पियो में कई बाराती थे जिसमें महिलाएं भी शामिल थीं. सूत्रों की मानें तो दुर्घटना के बाद सभी बाराती को हल्की चोट लगी थी, वे लोग दूसरे गाड़ी से फरार हो गए. जबकि पिकअप वैन के ड्राइवर और खलासी को गंभीर चोटें लगी है. वे लोग भी मौके से फरार हो गए.
सूत्रों के अनुसार पिकअप वैन में आलू की बोरियो के बीच मे अंग्रेजी शराब की दर्जनों बोरियां थी. कुछ शराब की बोतलें फुट गई जिसका सबुत पिकअप वैन और आसपास फैले टूटी बोतलें खुद बयान कर रही है. इधर टूटी बोतलों को आलू की एक खाली बोरी में भरकर दुर्घटनास्थल से कुछ दूरी पर फेंक दिया गया है. शराब की अवैध तस्करी को मिटाने की भी कोशिश की गई है. सूत्रों के अनुसार जिन शराब की पेटी में शराब की बोतलें सही सलामत बच गई थी उन बोतलों को ग्रामीण उठा ले गए.
कुल मिलाकर कहा जाए तो आलू की बोरियों के आड़ में शराब की अवैध तस्करी हो रही है. झारखंड से आलू लोड कर बिहार नम्बर की पिकअप वैन से बिहार जा रही थी, जिससे पता चलता है कि तस्कर विभिन्न तरीकों का इस्तेमाल करके अवैध रूप से अंग्रेजी शराब की पूर्ति बिहार में कर रहे हैं. तोपचांची पुलिस फिलहाल मामले पर नजर बनाए हुए हैं.

Comments
Post a Comment