पांच साल में तीन करोड़ बढ़ी रामटहल की संपत्ति, कोडरमा में अन्नपूर्णा सबसे अमीर











रांची के सांसद रामटहल चौधरी की तीन करोड़ और कांग्रेस उम्मीदवार सुबोधकांत सहाय की संपत्ति पांच साल में 44 लाख से अधिक बढ़ी है। मंगलवार को रांची संसदीय सीट से नामांकन करते समय दोनों ने अपनी संपत्ति का ब्योरा दाखिल किया है। रामटहल चौधरी इस बार निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। 


रामटहल चौधरी और सुबोधकांत सहाय वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव भी लड़े थे।  वर्ष 2014 में रामहल चौधरी की कुल संपत्ति एक करोड़ 74 लाख 3950 रुपए की थी। जो बढ़ कर चार करोड़, 59 लाख 98 हजार 587 रुपए हो गई है।  जबकि सुबोधकांत सहाय की कुल संपत्ति पांच करोड़, 88 लाख 95 हजार 66 रूपए की थी, जो अभी छह करोड़ 32 लाख 96 हजार 185 रुपए की हो गई है।   


रामटहल चौधरी की संपत्ति ( 2019)

स्वंय के पास चल संपत्ति -1,80,69,786 रुपए

पत्नी के पास चल संपत्ति - 254855 रुपए

स्वंय के पास अचल संपत्ति- 2,57,24,588

पत्नी के पास अचल संपत्ति- 19,49,388

वाहन - एक स्कॉर्पियो

आपराधिक मामला- एक भी नहीं

आय को स्त्रोत- दूध का व्यापार, भत्ता

शिक्षा- मैट्रिक


रामटहल चौधरी की संपत्ति ( वर्ष 2014) 

स्वंय के पास चल संपत्ति- 9,87,150

पत्नी के पास चल संपत्ति- 3,15,200

स्वंय के पास अचल संपत्ति- 80,26,800

पत्नी के पास अचल संपत्ति- 14,14,800

वाहन- एक स्कॉर्पियो

आपराधिक मामला- शून्य


सुबोधकांत की संपत्ति ( वर्ष 2019) 

स्वंय की चल संपत्ति- 59,39,811 रुपए

पत्नी की चल संपत्ति- 77,01, 092 रुपए

आश्रित  की संपत्ति- 1,14,12, 460 रुपए

अचल संपत्ति

स्वंय के पास - 1, 23,00,000

पत्नी के  पास - 1,80,50,000

आश्रित के पास- 50, 00,000

वाहन - नहीं है

आपराधिक मामला- एक

शिक्षा- विधि स्नातक

पेशा- पेंशन और किराया


सुबोधकांत की संपत्ति वर्ष ( 2014) 

स्वंय की चल संपत्ति -1,21,79,000

पत्नी की चल संपत्ति- 1,47,66,015

आश्रित की चल संपत्ति- 91,80,529

अचल संपत्ति

स्वंय की- 1,42,00,000

पत्नी की- 1,55,00,000

आश्रित की- 33,00,000

वाहन- एक भी नहीं

आपराधिक मामला- दो

शिक्षा- विधि स्नातक 


करोड़पति हैं भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी

कोडरमा लोकसभा सीट की भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी अबतक नाम दाखिल कर चुके सभी प्रत्याशियों में सबसे अमीर हैं। उनके नाम करोड़ों की चल-अचल संपत्ति है। वे रांची विश्वविद्यालय से इतिहास में स्नातकोतर हैं। 


शपथ पत्र में उन्होंने बताया है कि 2013-14 में 26 लाख 282 रुपए आय हुई। 14-15 में 27 लाख 40 हजार 180, 15-16 में 34 लाख 23 हजार 838, 16-17 में 63 लाख 49 हजार 308 और 17-18 में 47 लाख दो हजार 466 रुपए की आय हुई। उनके नाम पर शेयर में 90 हजार 53, बांड में आठ लाख, म्यूचुअल फंड में आठ लाख 44 हजार और एलआईसी में 91 हजार 979 रुपए का निवेश है। इनोवा, ट्रैक्टर, मारुति कार, जेवरात, बंदूक, राइफल आदि भी हैं, जिसका अनुमानित मूल्य दो करोड़ 22 लाख 91 हजार रुपए है। रांची में फ्लैट, जमीन, पैतृक संपत्ति आदि की कीमत करीब नौ करोड़ रुपए है। तीन बच्चों के एकांउट में लाखों रुपए जमा हैं। उन्होंने लोन के रूप में 31 लाख 89 हजार 66 रुपए दिखाए हैं। बता दें कि अबतक कोडरमा लोकसभा सीट से नौ प्रत्याशियों ने नाम दाखिल किया है। महागठबंधन से झाविमो के बाबूलाल मरांडी और भाकपा माले के राजकुमार यादव शामिल हैं। ये दोनों लखपति हैं। अन्य प्रत्याशियों की भी कमोबेश ऐसी ही स्थिति है।





Comments