हजारीबाग में रामनवमी जुलूस को लेकर जिला प्रशासन की तैयारी पूरी
Hazaribagh : रामनवमी जुलूस को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है. संवेदनशील स्थलों को चिन्हित करते हुये त्रिस्तरीय निगरानी की व्यवस्था की गयी है.
पूरे जुलूस की निगरानी ड्रोन कैमरे और सीसीटीवी कैमरों की से जायेगी. इसके अलावे संवेदनशील इलाकों में सादे ड्रेस में सीआइडी के लोगों को लगाया जा रहा है जो भीड़ का हिस्सा बनकर अपने तरीके से विधि-व्यवस्था कार्य में मदद पहुंचायेंगे
25 एलइडी टीवी लगाये गये
जानकारी के मुताबिक इसके लिये राज्य पुलिस मुख्यालय से जिले को सौ से स्पेशल अधिकारी दिये हैं. इनके अलावे सीआइडी, विशेष शाखा, एसीबी के लोग भी रहेंगे.
इधर सुरक्षा के लिए अस्थाई तौर पर शहर में 250 सीसीटीवी कैमरे के अलावा 210 एडिशनल सीसीटीवी कैमरा शहर के हर एक गली मोहल्लों में लगाया गया है. स्थाई कैमरे कंट्रोल रूम से नियंत्रित हैं जबकि एडिशनल कैमरे को रामनवमी को लेकर बने मंच से जोड़ा गया है.
साथ ही स्थाई कैमरे को भी मंच से कनेक्ट किया गया है. शहर के हर एक मार्ग व गलियों में हरे गतिविधियों पर नजर रखने के लिए इस बार मंच पर 25 एलइडी लगाये गये हैं, जिस पर शहर की हर एक गतिविधियां देखा जा सकेगा।
होटलों और आने-जानेवाले वाहनों पर नजर
डीसी रवि शंकर शुक्ला और एसपी मयूर पटेल के द्वारा जो संयुक्त आदेश रामनवमी को लेकर निकाला गया है, उसमें रामनवमी रूट, शहर और जिले के संवेदनशील स्थलों, एक हजार से अधिक दंडाधिकारियों, पुलिस अधिकारियों की तैनाती, स्टेटिक और गश्ती दल का गठन और उनके एरिया का जिक्र है.
साथ ही 20 जोन में शहर को बांटकर फोर्स, दंडाधिकारी और निगरानी की फुल प्रुफ व्यवस्था की गयी है. होटलों और आने-जानेवाले वाहनों पर नजर के अलावे वाहनों की चेकिंग भी शुरू कर दी गयी है. इसके अलावे उपद्रवी तत्वों पर लगाम लगाने के लिये पहले से 6 सौ से अधिक लोगों पर धारा 07 के तहत नोटिस जारी किया गया है.



Comments
Post a Comment