धनबाद-गिरिडीह में दंगल के लिए मंगल को बजेगी सीटी
झारखंड में लोकसभा चुनाव को लेकर मंगलवार से गिरिडीह, धनबाद, जमशेदपुर तथा सिंहभूम में सियासी गर्मी और बढ़ जाएगी। झारखंड में तीसरे चरण की चार सीटों पर चुनाव के लिए मंगलवार को अधिसूचना जारी होगी। इसके साथ ही इन सीटों पर नामांकन शुरू हो जाएगा। चारों सीटों में एकमात्र सिंहभूम सीट एसटी के लिए आरक्षित है, जबकि तीन अन्य सामान्य सीटें हैं.
23 अप्रैल तक चलेगा नामांकन, 12 मई को वोट पड़ेंगेः तीसरे चरण के चुनाव में भाजपा के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, राज्य सरकार के मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी तथा पूर्व मंत्री पीएन सिंह की प्रतिष्ठा दांव पर होगी। इनमें से लक्ष्मण गिलुवा और पीएन सिंह वर्तमान सांसद भी हैं। इनके अलावा कीर्ति आजाद तथा गीता कोड़ा के भाग्य का फैसला भी इस चुनाव में होगा।
प्रमुख घोषित उम्मीदवार
गिरिडीह
आजसू : चंद्रप्रकाश चौधरी
झामुमो : जगरनाथ महतो
धनबाद
भाजपा : पीएन सिंह
कांग्रेस : कीर्ति आजाद
जमशेदपुर
भाजपा : विद्युतवरण महतो
झामुमो : चंपाई सोरेन
सिंहभूम
भाजपा : लक्ष्मण गिलुवा
कांग्रेस : गीता कोड़ा
कब क्या होगा
नामांकन की अंतिम तिथि : 23 अप्रैल
नामांकन पत्रों की जांच : 24 अप्रैल
नाम वापसी की अंतिम तिथि : 26 अप्रैल
मतदान की तिथि : 12 मई
Comments
Post a Comment