धूमधाम से मनाई गई रामनवमी, राहे में निकाली गई शोभायात्रा
रांची: रांची जिले के राहे प्रखंड में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव शनिवार को पूरे क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। श्रीराम जन्मोत्सव को लेकर गली-मोहल्ले व चौक-चौराहे रंग-बिरंगे महावीरी पताकों से अटे थे। शनिवार सुबह से ही तमाम मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। लोगों ने बजरंग बली की पूजा-अर्चना की। दोपहर बाद शोभायात्रा निकाली गयी। राहे में तीन आखड़ाधारियों ने जुलूस निकाला। नवागांव चौक से सुभाष चौक तक मुख्य मार्ग में जुलूस निकला गया। सोलह आना पूजा समिति के आखड़ा में सभी समितियों ने कला का प्रदर्शन किया। समिति के खिलाड़ियों ने हथियारों के प्रदर्शन के साथ-साथ हैरतअंगेज कारनामे दिखाए। जुलूस में लोगों ने भगवान श्रीराम के जयकारे लगाये। राहे सोलहआना समिति के मनोज चटर्जी सुशान्त सिंह, सुरेंद्र प्रजापति सहित अन्य सदस्यों के साथ सभी आखड़ाधारियों के स्वागत और सुविधाओं का ख्याल रखा गया। समाजसेवी शुभाशीष चटर्जी, जवाहरलाल महतो तथा राहे ग्राम रक्षादल ने श्रद्धालुओं के लिए चना-शर्बत की व्यवस्था की गई। विधि व्यवस्था के लिए राहे बीडीओ रामगोपाल पांडेय ओर ओपी प्रभारी अजय ठाकुर पुलिस बल से साथ उपस्थित थे।
Join Our WhatsApp group for Latest Updates

Comments
Post a Comment