सांसद के घर भी पानी संकट, बूंद-बूंद को तरस रहा शहर
धनबाद के सांसद के घर में भी पानी संकट हो गया है। तीन दिन से सांसद के घर के नल भी सूखे हैं। मंगलवार को घर के पानी संकट को दूर करने के लिए सांसद को नगर निगम से टैंकर मंगवाना पड़ा। सांसद के घर तो पानी पहुंच गया लेकिन शहर के कई इलाके में पानी को लेकर त्राहिमाम की स्थिति है।
शहर में जल संकट की भयावह स्थिति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सांसद के घर में भी पानी नहीं है। गर्मी आते ही शहर में जल संकट को लेकर त्राहिमाम की स्थिति है। अनियमित जलापूर्ति की वजह से कई इलाके में पानी को लेकर लोग परेशान हैं। पीएचईडी की ओर से अनियमित बिजली आपूर्ति का हवाला देकर हर दिन पानी नहीं दिया जा रहा है।
नगर निगम के पास पर्याप्त टैंकर नहीं
जलापूर्ति नहीं होने की स्थिति में नगर निगम वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं कर पाएगा। नगर निगम के पास शहर के लोगों की प्यास बुझाने के लिए पर्याप्त संख्या में टैंकर भी नहीं है। नगर निगम के 55 वार्डों के लिए निगम के पास महज 24 टैंकर है। लेकिन इनके खींचने के लिए भी निगम के पास इंजन नहीं है। इंजन खरीदने की योजना तो बनी लेकिन आचार संहिता में यह अटक गई।
Comments
Post a Comment