Posts

Showing posts from April, 2019

नॉमिनेशन करने अर्धनग्न अवस्था में कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे अंजनी पांडेय

Image
Ranchi:  2019 के लोकसभा चुनाव में कई उम्मीदवार ऐसे हैं, जो चुनाव लड़ने से पहले अपने नॉमिनेशन को ही यादगार बनाने में लगे हैं. इसी कड़ी में शामिल हैं अंजनी कुमार पांडेय. ट्रेड यूनियन से जुड़े नेता और आंदोलनकारी रहे अंजनी कुमार पांडेय गुरुवार को रांची लोकसभा सीट पर नामांकन के अंतिम दिन अर्धनग्न होकर कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे. यहां तक कि उनके साथ उनके प्रस्तावक भी अर्धनग्न ही थे. अंजनी कुमार पांडेय ने आदिवासी किसान मजदूर पार्टी की ओर से गुरुवार को कलेक्ट्रेट में नॉमिनेशन भरा. मालूम हो कि आदिवासी किसान मजदूर पार्टी राज्य की 14 लोकसभा सीटों में से 5 पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है. उसमें पश्चिम सिंहभूम, रांची, गिरिडीह, लोहरदगा और चतरा संसदीय सीट प्रमुख हैं. गुरुवार को आदिवासी किसान मजदूर पार्टी के तरह अंजनी पांडेय ने जब अपना नामांकन भरने आये, तो उनका आना पूरे कलेक्ट्रेट परिसर में एक कौतूहल का विषय बन गया. वे स्वयं तो अर्धनग्न नॉमिनेशन करने आये ही थे, साथ ही उनके प्रस्तावक भी अर्धनग्न आये थे. अर्धनग्न नॉमिनेशन करने की वजह को लेकर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि आज देश में मजदूर और किसा...

दिव्यांग युवती के साथ रिश्ते के मामा ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Image
चाईबासा/रांची:   दिव्यांग युुवती के साथ रिश्ते के मामा ने ही दुष्कर्म किया। पीड़ित युवती पांच माह की गर्भवती है। जब राज खुला तो दुष्कर्म के आरोपी मामा को सदर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गुरुवार को पुलिस ने बताया कि चाईबासा शहर के गाड़ी खाना मोहल्ले के 23 वर्षीय युवक सुजीत कारवा ने अपने मोहल्ले की ही रिश्ते में भांजी लगने वाली दिव्यांग युवती के साथ जबरन नाजायज संबंध बनाएं और किसी को नहीं बताने की धमकी दी। उसने कहा कि अगर किसी को बतायी तो जान से मार देंगे। आरोपी लगातार डरा-धमकाकर युवती के साथ दुष्कर्म करता रहा जिससे वह गर्भवती हो गई। पीड़िता न तो ठीक से बोल पाती है और न ही चल पाती है। इसी का नाजायज फायदा सुजीत कारवा ने उठाया। जब युवती का गर्भ दिखने लगा तो परिजनों को शक हुआ। इसके बाद पूछताछ करने पर मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने बताया कि पीड़िता 5 माह की गर्भवती है, जब इसकी जानकारी परिजनों और मोहल्ले के लोगों को हुई तो बुधवार को काफी संख्या में लोग सदर थाना पहुंचे और आरोपी सुजीत कारवा के खिलाफ मामला दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी दुष्कर्मी मामा सुजीत कारवा दो गिरफ्तार कर लि...

पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने का आरोपित गया जेल

Image
रांची:   रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र की पुलिस ने पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने के आरोपित पुरुषोत्तम कुमार सिन्हा को गुरुवार को जेल भेज दिया है। सुखदेव नगर थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि पुरुषोत्तम कुमार सिन्हा को बुधवार को गिरफ्तार कर गुरुवार काे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। आरोपित न्यू साईं विहार कॉलोनी रोड नंबर 2 का रहने वाला है ।आरोपित के खिलाफ पहली पत्नी प्राची सेना ने थाने में शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है । प्राथमिकी के अनुसार सासाराम की रहने वाली प्राची सिन्हा की शादी वर्ष 2016 में पुरुषोत्तम कुमार सिन्हा के साथ हुई थी। शादी में मायके वालों ने पांच लाख रुपये सहित अन्य सामान दिए थे। शादी के कुछ दिनों बाद पति और ससुराल वालों द्वारा शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना दी जाने लगी। कुछ महीने बाद प्रताड़ना से तंग आकर मायके चली गई ।इसके बाद आरोपित ने तीन दिन पहले रजरप्पा मंदिर में दूसरी लड़की से शादी कर ली थी।

दुमका लोकसभा सीट / शिबू सोरेन को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाने को लेकर बनी रणनीति

Image
दुमका.  महागठबंधन के तहत दुमका संसदीय सीट के प्रत्याशी झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन की जीत सुनिश्चित करने को लेकर महागठबंधन में शामिल सभी दलों ने कमर कस ली है। बुधवार की देर शाम तक खिजुरिया में झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में महागठबंधन में शामिल दलों की हुई एक बैठक में समन्वय समिति का गठन किया गया।  महागठबंधन में शामिल दलों के बीच बेहतर तालमेल के लिए समिति का गठन लोकसभा चुनाव के दौरान महागठबंधन में शामिल सभी दलों के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने के मकसद से समन्वय समिति का गठन किया गया। जिसमें झामुमो के महासचिव विजय कुमार सिंह को समिति का संयोजक प्रमुख एवं कांग्रेस के जिलाध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह को संयोजक बनाया गया। बैठक में झामुमो विधायक स्टीफन मरांडी के साथ पार्टी जिलाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह, राजद के जिलाध्यक्ष अमरेंद्र यादव, झाविमो के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, समेत मनोज अम्बष्ट, विनोद शर्मा, पिंटू अग्रवाल, अंजुला मुर्मू, संजीत सिंह समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। प्रखंड स्तर पर भी होगा समन्वय समिति का गठन बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला के...

हजारीबाग लोकसभा सीट / कांग्रेस प्रत्याशी गोपाल साहू ने भरा नामांकन, प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अजय रहे मौजूद

Image
हजारीबाग.   हजारीबाग लोकसभा सीट से महागठबंधन के प्रत्याशी सह कांग्रेस नेता गोपाल साहू गुरुवार को समाहरणालय पहुंचे और अपना नामांकन भर दिया। इस दौरान उनके साथ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉक्टर अजय कुमार, गोपाल साहू के भाई और राज्य सभा सांसद धीरज साहू के साथ महागठबंधन के अन्य नेता मौजूद रहे। चुनावी मैदान में गोपाल साहू की टक्कर भाजपा प्रत्याशी जयंत सिन्हा और सीपीआई प्रत्याशी भुवनेश्वर प्रसाद मेहता से है।  नामांकन के बाद किया रोड शो गोपाल साहू ने नामांकन के बाद रोड शो किया। इस दौरान उनके साथ धनबाद के पूर्व सांसद ददई दुबे, लोहरदगा के पूर्व सांसद रमेश्वर उरांव, पूर्व सांसद प्रदीप बलमुचू, पूर्व विधायक केशव कमलेश, हजारीबाग सदर के पूर्व विधायक सौरभ नारायण सिंह समेत सैकड़ों की संख्या में महागठबंधन समर्थक मौजूद रहे। रोड शो के दौरान कांग्रेस के अलावा झारखंड विकास मोर्चा और झारखंड मुक्ति मोर्चा के भी समर्थक पार्टी के झंडा के साथ मौजूद थे।  छह मई को डाले जाएंगे वोट हजारीबाग सीट के लिए छह मई को मतदान होना है। महागठबंधन में कांग्रेस के खाते में आई हजारीबाग सीट के लिए अपना प्रत्...

आगरा में मतदान केंद्रों पर पहुंच रहीं दुल्हनें बोलीं, पहले मतदान फिर 'कन्यादान'

Image
शादी के मंडप से सीधे मतदान केंद्र पहुंचा पुनिया पाड़ा लोहामंडी आगरा में ये नव विवाहित जोड़ा। दुल्हन ने डाला वोट।

Special Classes for New Couples: ताकि शादी का लड्डू भी खा लें और पछताना भी न पड़े

Image
शादी का लड्डू जो खाये सो पछताये, जो ना खाये वो भी पछताये। वैवाहिक जीवन में बंधे लोगों के बीच यह बहुत ही आम कहावत है। हालांकि एक प्रयास ऐसा भी हो रहा है कि शादी का लड्डू खाएं तो पछताना न पड़े। यह संभव हो रहा है वर-वधु के लिए स्पेशल क्लास से। कैथोलिक चर्च की ओर से ऐसी विशेष कक्षाएं चलाई जाती हैैं। शादी के बंधन में बंधने को तैयार लोगों को दांपत्य जीवन की बारीकियां सिखाई जाती हैैं। शादी के बाद आपसी समन्वय, अपने पार्टनर के प्रति एक दूसरे के प्रति समझ, एक दूसरे की पसंद-नापसंद, विचार आदि में सामंजस्य बिठाई जाए इसके बारे में बताया जाता है। चर्च के इस प्रयास का असर भी पड़ता है। रांची के पुरुलिया रोड स्थित संत मरिया गिरजाघर में साल में दो बार अप्रैल और अक्टूबर-नवंबर माह में सप्ताह भर की कक्षाएं चलती हैैं। यह किसी सर्टिफिकेट कोर्स की ही तरह होता है। शुल्क के साथ रजिस्ट्रेशन फार्म भरे जाते हैं। पुरोहित जोड़ों को एक सप्ताह की ट्रेंनिंग दी जाती है। क्लास समाप्त होने के बाद पुरोहित सर्टिफिकेट भी प्रदान करते हैैं। स्पेशल क्लास चलानेवाले प्रफुल्ल तिग्गा बताते हैैं कि शादी से पहले जोड़े को हर हाल में ये...

पुराने खंभों की जगह होंगे स्मार्ट पोल

Image
राजधानी में जगह-जगह पुराने खंभों को हटाकर स्मार्ट पोल लगाए जाएंगे. इनमें से प्रत्येक स्मार्ट पोल 19 तरह की डिजिटल और तकनीकी सेवाएं आमलोगों को मुहैया कराएगा. भोपाल की तर्ज पर यह सुविधा रांची के लोगों को देने की तैयारी की जा रही है. ये सभी स्मार्ट पोल ऑटोमेशन के जरिए सूचना तकनीक से संचालित होंगे. इन स्मार्ट पोल्स में आवश्यक तौर पर सेंसर लगे होंगे जिनमें किसी भी तरह का विज्ञापन, कट आउट, बैनर पोस्टर लगाना मुश्किल होगा. क्या है प्लान, कैसे होंगे पोल हर स्मार्ट पोल में इलेक्ट्रिक गाडि़यों के लिए चार्जिंग प्वाइंट्स होंगे. अब सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर आप वाहनों को चार्ज कर सकते हैं. इन सभी में इनवॉयरमेंटल सेंसर लगे होंगे, जो उस इलाके में पॉल्यूशन की स्थिति को पल-पल रिकॉर्ड करेंगे. ये सेंसर वायु की गुणवत्ता, तापमान, आर्द्रता भी मापेंगे. हर स्मार्ट पोल देगा वाई-फाई सुविधा स्मार्ट पोल में वाई-फाई की सुविधा देने वाले उपकरण भी लगे होंगे. इससे उसके दायरे में इंटरनेट की सुविधा हासिल की जा सकेगी. इन स्मार्ट पोल का उपयोग दूरसंचार या मोबाइल टावर के रूप में भी किया जाएगा. ऑनलाइन संचालित होने वाले एलईडी स...

PPF से बेहतर है EPF का रिटर्न, जानिए कैसे बढ़ा सकते हैं इसमें निवेश

Image
पब्लिक प्रोविडेंट फंड निवेश के साथ-साथ टैक्स सेविंग का भी एक प्रचलित माध्यम है। इसकी ब्याज दरें सरकार द्वारा हर तिमाही तय की जाती है। यह लघु बचत योजना उन लोगों के लिए ज्यादा उपयुक्त है जो नौकरीपेशा नहीं हैं। PPF लंबी अवधि में मोटा फंट जुटाने का एक अच्छा जरिया है। इसी प्रकार जो नौकरीपेशा हैं उनके वेतन से हर महीने एंप्लॉई प्रोविडेंट फंड में एक खास राशि जमा की जाती है। अगर नौकरीपेशा व्यक्ति चाहें तो वह इनकम टैक्से बचाने के साथ-साथ पीपीएफ की तुलना में ज्यादा रिटर्न भी अर्जित कर सकते हैं। किन्हें मिलती है EPF की सुविधा? जिस कंपनी या फर्म में 20 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं उन्हें EPF स्कीम में शामिल किया जाता है। इसका सीधा सा मतलब है कि इसका फायदा सिर्फ नौकरी करने वाले लोगों को मिलता है। है। EPF में जितनी रकम कर्मचारी की तरफ से डाली जाता है उतनी ही राशि नियोक्ता की तरफ से भी जमा करवाई जाती है। पोस्ट ऑफिस और बैंकों में खुलता है PPF का खाता:  आप चुनिंदा बैंकों और पोस्ट ऑफिस में अपना PPF खाता खुलवा सकते हैं। PPF खाते में आपको न्यूनतम 500 रुपये साल में जमा करवाने होते हैं। इस खाते में आपके...

NAMO TV को चुनाव आयोग ने दी सशर्त प्रसारण की मंजूरी

Image
चुनाव आयोग ने भाजपा के NAMO TV को सशर्त प्रसारण की मजूरी प्रदान कर दी है। हालांकि, चुनाव आयोग ने इसके लिए कुछ कड़ी शर्तें भी रखी हैं। चैनल को हिदायत दी गई है कि शर्तों का उल्लंघन करने पर उसका प्रसारण रोका जा सकता है। मालूम हो कि चुनाव आयोग ने पिछले दिनों नमो टीवी के प्रसारण को लेकर चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया था। मामले में नमो टीवी से जवाब मांगा गया था। चार दिन पहले इसके प्रसारण पर रोक भी लगा दी गई थी। अब आयोग ने कहा है कि चैनल केवल लाइव कवरेज प्रसारित कर सकता है। आयोग ने चैनल द्वारा रिकॉर्डेड कंटेंट प्रसारित करने पर कड़ी शर्त लगाई है। आयोग ने कहा है कि चैनल कोई भी प्री-रिकॉर्डेड प्रोग्राम मतदान के 48 घंटे पहले से मतदान समाप्त होने तक नहीं दिखा सकता। आयोग ने नमो चैनल के प्रसारण पर नजर रखने के लिए राज्य के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) को कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए हैं। चार दिन पहले लगाई थी रोक चार दिन पहले दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) की तरफ से  भाजपा  को निर्देशित किया गया था कि वह बिना प्रमाण पत्र के नमो टीवी पर किसी तरह का कोई भी प्रसारण न करे। इसके एक दिन पहले ही चुन...

मथुरा लोकसभा चुनाव: गेहूं काटने के बाद क्‍या चुनावी फसल भी काट पाएंगी हेमा मालिनी

Image
आज उत्‍तर प्रदेश की जिन आठ सीटों पर लोकसभा चुनाव के तहत वोटिंग हो रही है, उनमें सबसे दिलचस्‍प मुकाबला मथुरा का माना जा रहा है। यहां से बीते जमाने की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी एक बार फिर चुनाव मैदान में हैं। चुनाव को और रोचक बनाने के लिए बीते 14 अप्रैल को फिल्‍म स्‍टार धमेंद्र भी अपनी पत्‍नी के चुनाव प्रचार में कूद पड़े। इस दौरान उन्‍होंने लोगों के सामने अपने निराले अंदाज में पुराने डायलॉग दोहराए। इसी तरह हेमा ने किसानों के खेत में जाकर किसी सामान्‍य ग्रामीण महिला की तरह गेहूं की बालियां कांटीं और आलू चुने। वैसे सपा-बसपा-आरएलडी गठबंधन के तहत अजीत सिंह की पार्टी आरएलडी ने यहां से कुंवर नरेंद्र सिंह को उतारा है, जो ठाकुर समाज से आते हैं। क्‍या है हेमा के पक्ष में ? हेमा मालिनी के पक्ष में सबसे बड़ी चीज उनका स्‍टार स्‍टेटस है। उनका नाम हर जुबां पर है और उनकी पार्टी की पहुंच हर गांव तक। भाजपा के एजेंडे के अनुरूप उनकी निर्भरता भी विकास, मोदी मैजिक और जाट-लोध एवं गैर जाटव वोटों पर है। इस सीट पर गैर-जाटव दलितों का प्रतिशत पूरी दलित आबादी का 45 फीसद है। जबकि जाट वोटर्स की संख्‍या 21 प्रतिशत है। यह...

हजारीबाग से कांग्रेस प्रत्‍याशी गोपाल साहू आज करेंगे नामांकन

Image
रांची :  लोकसभा चुनाव के तहत झारखंड में दूसरे चरण के लिए चार सीटों रांची, खूंटी, कोडरमा तथा हजारीबाग में गुरुवार को नामांकन का अंतिम दिन है. बुधवार को महावीर जयंती के अवकाश के कारण कोई नामांकन नहीं हुआ. गुरुवार को हजारीबाग से कांग्रेस प्रत्याशी गोपाल साहू नामांकन करेंगे. इन चारों सीटों पर अबतक 53 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए हैं.

पोलिंग बूथों पर उमड़ी मतदाताओं की भीड़, वोटिंग को लेकर महिलाओं में खासा उत्‍साह

Image
पटना :  लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज बिहार के पांच लोकसभा सीटों पर मतदान चल रहा है. मतदान को लेकर सुबह से ही पोलिंग बूथों पर वोटरों की लाइन लगी है. वोटिंग को लेकर लोगों में उत्‍साह दिख रहा है. कतार में महिलाएं भी भारी संख्‍या में खड़ी है. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया. सभी पोलिंग बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं. पोलिंग बूथों की सुरक्षा में जिला पुलिस के साथ-साथ अर्धसैनिक बलों को भी तैनात किया गया है. बिहार की किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है. दूसरे दौर की पांच सीटों-भागलपुर, बांका, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार में 85 लाख 91 हजार 382 मतदाता कुल 68 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे. 45 लाख 11 हजार 858 पुरुष, जबकि 40 लाख 79 हजार 249 महिला और 275 थर्ड जेंडर मतदाता हैं. भागलपुर और किशनगंज में एक भी महिला उम्मीदवार नहीं है. 8644 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इन सीटों पर एनडीए के लिए खाता खोलने की चुनौती है. मालूम हो कि इन इलाकों में 2014 में भी मोदी लहर नहीं चली थी.

टुण्डी थाना क्षेत्र के गांव में हाथियों ने फसलों को पहुंचाया नुकसान, ग्रामीणों में दहशत

Image
धनबाद :  टुण्डी थाना क्षेत्र के चरक, गुलियाडीह गांव में दर्जन भर से अधिक हाथी जमे हैं. हाथियों के झुण्ड ने सब्जी और फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है. इससे ग्रामीणों में दहशत व्‍याप्‍त है. वन विभाग को सूचना देने के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई. ग्रामीण अब हाथियों के झुंड को गांव से बाहर भगाने की कोशिश कर रहे हैं. Join Our Whatsapp Group For Daily News Updates

भाजपा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, अर्जुन ने कहा संसदीय चुनाव देश को नयी दिशा की ओर ले जायेगा

Image
खूंटी:  खूंटी(सु) सीट से भाजपा के उम्मीदवार अर्जुन मुंडा ने कहा इस वर्ष का संसदीय चुनाव देश को नयी दिशा की ओर ले जायेगा। लोकसभा का चुनाव कोई पंचायत चुनाव नहीं है। इस पर देश का भविष्य निर्भर करता है। अर्जुन मुंडा बुधवार को नेताजी चैक के पास भाजपा के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित कर रहे थे। कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा उन्हें बाहरी उम्मीदवार बताये जाने पर उन्होंने कहा कि ऐसी मानसिकता रखने वालों के संबंध में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि ऐसी छोटी सोच रखने वाले देश के विकास के बारे में क्या सोचेंगे। उन्होंने कहा कि वे तीन बार राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। खरसावां विधानसभा खूंटी संसदीय क्षेत्र में ही है, फिर वे कैसे बाहरी हो गये। भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने काफी विकास किया। अंतरराष्ट्रीय क्षीतिज पर देश का नाम रोशन हुआ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे बड़े लोगों के मार्गदशन में काम करें और खूंटी के माध्यम से केंद्र में भाजपा की सरकार बनाने में योगदान दें। उन्...

खाना बनाने के क्रम में महिला झुलसी, रांची में मौत

Image
बोकारो:  जिले के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत नायक टोला में आग से झुलसी महिला की मौत बुधवार को इलाज के क्रम में रांची स्थित रिम्स में हो गयी। बिन्दु देवी (40) मंगलवार की रात गैस चूल्हे पर खाना बनाने के दौरान अचानक आग की चपेट में आ गयी। आनन-फानन में परिजनों ने उसका स्थानीय अस्पताल में उपचार कराया। स्थिति गंभीर होने पर उसे रिम्स रेफर कर दिया गया, जहां जिंदगी और मौत के बीच जूझते-जूझते उसने बुधवार को दम दोड़ दिया। स्थानीय पुलिस की प्रारंभिक कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

नुक्कड़ पर चुनाव: पहिले मच्छर मरवाइये तब देने जाएंगे भोट

Image
एक त पसीना चुआवे वाला गर्मी, ऊपर से मच्छर के उत्पात। नगर निगम वाला चुनाव के टाइम भोट ले लेता है और मच्छर के खुल्ला छोड़ देता है खून चूसने के लिए। रातभर गमछा से रोमते रहते हैं। सोना मुश्किल हो गया है। मच्छरवा सब मच्छरदानियों में घुस के काट लेता है। इहे खातिर एको गो भोट इस बार हमर परिवार नहीं देने वाला है। हम त अपन मेहरारू आ दुनू बेटा-पतोह के भी कह दिए हैं कि केकरो भोट नहीं देना है।  ये बातें गुस्से से तमतमाये एक 60-65 साल के बुजुर्ग रामलखन सिंह यादव कॉलेज कोकर के समीप की चाय दुकान पर शाम में गमछा से मच्छर भगाते हुए अपने कुछ हमउम्र लोगों से कह रहे थे। चूंकि मैं भी वहां चाय पीने के लिए रुका था, तो उनकी बातों को ध्यान से सुनने लगा। बुजुर्ग व्यक्ति मच्छर को लेकर इतना गुस्से में थे कि लगातार बोलते रहे- धुआं वाला (फॉगिंग) मशीन के अता-पता नहीं है। दू-तीन महीना से ऊ मशीन कोकर तरफ दिखबे नहीं किया है। जब नेतवन सब एगो मच्छर नहीं मरवा पा रहा है, त ओकरा सब के भोट देबे से का फायदा है। सब फालतू में आसन-भाषण देके लोक के बहलाता रहता है, करता है कुछो नहीं। उसी में से एक अन्य बुजुर्ग बोला- वोट तो देना ...

अनुशासन नहीं किसी और वजह से खामोश रहते हैं रामगढ़ के इस स्कूल के बच्चे

Image
गोला थाना क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बरियातु में शोर मचाना मना है। स्कूलों में शोर मचाने की मनाही आम बात है लेकिन इस स्कूल की खासियत है कि यहां बच्चे हो शिक्षक कोई भूलकर भी शोर नहीं मचाता। चाहे स्कूल का समय हो या फिर छुट्टी का सन्नाटे में यहां बच्चे आते हैं और सन्नाटे में ही यहां से निकल जाते हैं। यह सब किसी अनुशासन का हिस्सा नहीं है बल्कि मधुमक्खियों का खौफ उन्हें ऐसा करने से रोकता है। दरअसल शोर मचाने पर मधुमक्खियां भड़क सकती हैं और उन्हें नुकसान पहुंचा सकती है। स्कूल परिसर के सेमल के पेड़ में दर्जन भर मुधमक्खियों का छत्ता  दरअसल विद्यालय कैंपस के एक विशाल सेमल के पेड़ में दर्जन भर मधुमक्खियों के छत्ते हैं। जो बच्चों और शिक्षकों के लिए मुसीबत बन गए हैं। मधुमक्खियों के छत्ते का आकार भी काफी बड़ा है। इसे देखकर स्टूडेंट्स और शिक्षकों की रूह कांप जाती है। मधुमक्खियों के खौफ से पूरा स्कूल परिसर साइलेंस जोन बना रहता है। खाली पीरियड में हमेशा मौज मस्ती व शोर न मचाने वाले बच्चे हमेशा साइलेंट मॉड में रहते हैं। विद्यालय प्रबंधन ने बच्चों को औपचारिक रुप से अधिक शोर नहीं मचाने का आदेश ...

तीन पूर्व सीएम चुनावी रण में, एक लड़वा रहे, वर्तमान राजनीति भविष्य देख रहे

Image
झारखंड के वर्तमान और पूर्व मुख्यमंत्रियों की प्रतिष्ठा इस चुनाव में दांव पर लगी हुई है। राज्य गठन के बाद वर्ष 2000 से अब तक छह नेताओं ने मुख्यमंत्री पद संभाला है। इनमें से तीन पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन, बाबूलाल मरांडी और अर्जुन मुंडा चुनाव मैदान में हैं। दो पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा व हेमंत सोरेन और वर्तमान मुख्यमंत्री रघुवर दास चुनाव लड़वा रहे हैं। इन सभी नेताओं के सामने खुद को साबित करने की चुनौती है। हेमंत को पार्टी और खुद को करना है स्थापित पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चुनाव मैदान में नहीं हैं। झामुमो के चार उम्मीदवार मैदान में हैं। वह महागठबंधन के साथ चुनाव लड़ रहे हैं। यह चुनाव उनके लिए भी महत्वपूर्ण है। उनके सामने खुद और पार्टी को साबित करने की चुनौती है। इस चुनाव के नतीजे से आने वाले विस चुनाव की बुनियाद पड़ेगी।   कोड़ा को क्षेत्र में पकड़ है दिखाना  पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। उनकी पत्नी गीता कोड़ा कांग्रेस के टिकट पर सिंहभूम से प्रत्याशी हैं। गीता कोड़ा पिछला लोकसभा चुनाव हार गई थीं, लेकिन इसके बाद हुए विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी। मधु कोड़ा प...

सांसद के घर भी पानी संकट, बूंद-बूंद को तरस रहा शहर

Image
धनबाद के सांसद के घर में भी पानी संकट हो गया है। तीन दिन से सांसद के घर के नल भी सूखे हैं। मंगलवार को घर के पानी संकट को दूर करने के लिए सांसद को नगर निगम से टैंकर मंगवाना पड़ा। सांसद के घर तो पानी पहुंच गया लेकिन शहर के कई इलाके में पानी को लेकर त्राहिमाम की स्थिति है। शहर में जल संकट की भयावह स्थिति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सांसद के घर में भी पानी नहीं है। गर्मी आते ही शहर में जल संकट को लेकर त्राहिमाम की स्थिति है। अनियमित जलापूर्ति की वजह से कई इलाके में पानी को लेकर लोग परेशान हैं। पीएचईडी की ओर से अनियमित बिजली आपूर्ति का हवाला देकर हर दिन पानी नहीं दिया जा रहा है। नगर निगम के पास पर्याप्त टैंकर नहीं जलापूर्ति नहीं होने की स्थिति में नगर निगम वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं कर पाएगा। नगर निगम के पास शहर के लोगों की प्यास बुझाने के लिए पर्याप्त संख्या में टैंकर भी नहीं है। नगर निगम के 55 वार्डों के लिए निगम के पास महज 24 टैंकर है। लेकिन इनके खींचने के लिए भी निगम के पास इंजन नहीं है। इंजन खरीदने की योजना तो बनी लेकिन आचार संहिता में यह अटक गई।

ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों से उतारे काले शीशे

Image
मेमको मोड़ के पास अभियान चला कर वाहनों से काले शीशे, बैनर-पोस्टर और झंडे उतारे गए। ट्रैफिक इंस्पेक्टर आरके वर्मा ने नेतृत्व में अभियान चलाया गया। इस दौरान दस वाहनों में लगे काले शीशे उतारे गए। ऑन द स्पॉट जुर्माना भी वसूला गया। ट्रैफि इंस्पेक्टर ने बताया कि लगातार अभियान चलाया जाएगा। दूसरी बार पकड़े जाने पर पुलिस वाहन जब्त कर लेगी। Join Our Whatsapp Group For Daily News Updates

पीजी में फेल छात्रों ने बीबीएमकेयू में किया हंगामा

Image
पीजी फिजिक्स परीक्षा में फेल करने वाले पीके राय कॉलेज के छात्रों ने बिनोद बिहारी महतो विश्वविद्यालय पहुंचकर हंगामा मचाया। छात्रों का आरोप था कि कॉपियों का मूल्यांकन सही ढंग से नहीं किया गया है। विवि परिसर में ही छात्र धरने पर बैठ गए। एक घंटे तक विवि में हंगामा होता रहा। मंगलवार को फिजिक्स के छात्र विवि पहुंचे और हंगामा मचाना शुरू कर दिया। शिक्षकों के साथ छात्रों की बहस हुई। इसी बीच कुलपति डॉ. अंजनी कुमार श्रीवास्तव ने पांच छात्रों के प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने छात्रों को आश्वस्त किया कि फिजिक्स के एचओडी से वह इस विषय पर बात करेंगे। कुछ कॉपियों का पुनर्मूल्यांकन कराएंगे। अगर मूल्यांकन में किसी तरह की गड़बड़ी मिलती है तो सभी कॉपियों की जांच फिर से कराई जाएगी। अगर गड़बड़ी नहीं मिली तो रिजल्ट फिर प्रकाशित किया जाएगा। सोमवार को पीजी सेमेस्टर तीन का रिजल्ट जारी किया गया था, जिसमें पीके राय में फिजिक्स-केमिस्ट्री के 50 फीसदी छात्र फेल हो गए थे। केमिस्ट्री में भी 50 प्रतिशत छात्र फेल हुए थे। पीजी में 9वें पेपर का मोडरेशन नहीं किया गया था। मैंने इसकी सूचना विश्वविद्य...

गंदगी फैलाने पर मोनालिसा रेस्टोरेंट को निगम का नोटिस

Image
सरायढेला स्थित मोनालिसा रेस्टोरेंट का पानी सड़क पर बहाने के लिए नगर निगम ने मोनालिसा रेस्टोरेंट को दो हजार रुपए का जुर्माना लगाया था। तीन माह बाद भी रेस्टोरेंज संचालक ने जुर्माना नहीं दिया। मंगलवार को नगर निगम निगम ने मोनालिसा के मालिक मिहिर कुमार मंडल को तीन दिनों का वक्त देते हुए दोबारा नोटिस दिया है। तीन दिन में जुर्माना नहीं देने पर 25 हजार जुर्माना वसूला जाएगा। केस भी किया जाएगा। नगर आयुक्त ने लिखा है कि सरकारी आदेश का अवेहलना करने पर छह माह की सजा का भी प्रावधान है।

Jharkhand Academic Council Releases 8th Board Result

JAC 8th Result 2019: Jharkhand Academic Council (JAC) has released the result for class 8 board examination. Earlier there were speculations that the JAC 8th result will be released on April 11 but instead class 9th board exam results were released by JAC on that day. In the 9th board exams, 89.41 per cent students passed. Students can check JAC 8th board result district-wise and school-wise. Students will also be able to download their marks statement.  JAC 8th Result 2019: Where To Check? Jharkhand academic council will release 8th board results on the official website only. Students can try their luck at any of the following two websites - jac.nic.in, and jac.jharkhand.gov.in. Students can also go directly to jacresultonline.com to check their result.  Other private result hosting websites may also offer facility to check JAC 8th result. We suggest that students should stick to official websites only for viewing their result. JAC 8th Result 2019: How To Check? Step one: Go...